Jaipur: छात्र नेता की दबंगई, पेट्रोल पंप पर थार जीप से मचाया उत्पात, जान बचाते दिखे कर्मचारी

जयपुर। राजधानी जयपुर के महेश नगर थाना इलाके में बदमाशों की दबंगई का मामला सामने आया है। घटना त्रिवेणी नगर स्थित एक पेट्रोल पंप की है। जहां बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से जमकर मारपीट कर पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ की है।

Mukesh Choudhary Fight with Petrol Pump Employees in Mahesh nagar

पेट्रोल पंप पर की गई तोड़फोड़ का सारा नजारा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सीसीटीवी कैमरे में बदमाश पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ कर कर्मचारियों से मारपीट करते साफ देखे जा रहे हैं। पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ करने व उत्पात मचाने के मामले में राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रनेता मुकेश चैधरी और उसके साथियों पर आरोप लगे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर छात्रनेता मुकेश चैधरी को हिरासत में लिया है।

फिलहाल पुलिस छात्रनेता से पूछताछ कर अन्य साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस की मानें तो इन बदमाशों का पेट्रोल पंप कर्मचारियों से कोई विवाद हुआ था, जिसके बाद छात्रनेता अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और मारपीट कर पेट्रोल पंप पर उत्पात मचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+