Manju Sharma: जयपुर MP का टिकट कटवाने वाली BJP की मंजू शर्मा कितनी अमीर? 41 लाख का ऋण भी
Manju Sharma Jaipur Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में जयपुर शहर सीट से बुधवार को मंजू शर्मा ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन पत्र भरने से पहले विशाल जनसभा हुई, जिसमें मंजू शर्मा के समर्थन में जनसभा में राजस्थान भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा, रामचरण बोहरा समेत कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर सांसद रामचरण बोहरा का टिकट काटकर मंजू शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। मंजू शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता भंवरलाल शर्मा की बेटी हैं। भंवर लाल शर्मा जयपुर शहर में हवामहल से पूर्व विधायक रह चुके हैं। मंजू शर्मा पीएम नरेंद्र मोदी की पसंदीदा महिला नेताओं में से एक हैं।
मंजू शर्मा ने जयपुर शहर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र भरते समय चुनाव शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का विवरण भी दिया है, जो इस प्रकार है।
मंजू शर्मा का पत्ता
64 वर्षीय मंजू शर्मा के पति का नाम चतुर्भुज शर्मा है, जिनका निधन हो चुका है। ये गणगौरी जयपुर व फ्लैट नंबर 107, यूनिक सांघी अपार्टमेंट, महावीर नगर जयपुर के रहने वाली हैं। मंजू शर्मा का वोट हवामहल विधानसभा क्षेत्र के भाग् संख्या 73 के मतदान केंद्र पर पड़ता है।
मंजू शर्मा संपत्ति
चल संपत्ति -1 करोड़ 17 लाख 11 हजार 843 रपए
अचल संपत्ति-1 करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपए
हाथ में नकदी-1 लाख 65 हजार रुपए
पीएनबी में जमा-19 लाख 38 हजार 605 रुपए
एसबीआई में जमा-1 लाख 9 हजार 188 रुपए
पीएनबी में एफडी-20 लाख
वाहन-होंडा एक्टिवा- 20 हजार रुपए
जेवरात-2 लाख 65 हजार 450 रुपए चांदी के आभूषण व 67 लाख 13 हजार 600 रुपए सोने के आभूषण
मंजू शर्मा के पास कृषि भूमि व फलैट
जयपुर की जमवारामगढ़ तहसील के गांव लाली और चौमुखा में कृषि भूमि है। जयपुर के महावीर नगर व गणगौरी बाजार में फ्लैट है।
वित्तीय संस्थाओं से ऋण
मंजू शर्मा ने एलआईसी हाउसिंग से 41 लाख 69 हजार 859 रुपए का ऋण ले रखा है।












Click it and Unblock the Notifications