जोधपुर: सड़क किनारे पति ने पत्नी को दिया तलाक, ससुराल के बाहर बैठी महिला

एक ओर तीन तलाक और समान नागरिक कानून संहिता पर बहस छिड़ी हुई है वहीं दूसरी ओर ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है।

जयपुर। एक ओर देश में समान नागरिक संहिता पर गहमागहमी है वहीं दूसरी ओर राजस्थान स्थित जोधपुर में एक महिला ने महिला थाना में एक पत्र देकर खुद को मिले तलाक को चुनौती दी है।

परामर्शदाताओं की मदद से फरहा खान ने फैसला किया है वो अपनी शादी को वापस हासिल करेगी। वो अपने ससुराल के बाहर बैठ गई है।

talaq

उसके पति इरफान खान ने उसे मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत तीन बार 'तलाक' बोल कर तलाक दे दिया। इरफान ने फरहा को सड़क किनारे तलाक दे दिया।

उसने मुझे कई बार गाली दी

एक वीडियो में इरफान कहते हुए दिख रहा है कि 'उसने मुझे कई बार गाली दी है और मुझे कई बार मारा भी है। मैं इसे साबित कर सकता हूं। वो सालों तक मां नहीं बन पाई। उसके इलाज के लिए मैं 6-7 लाख खर्च कर चुका हूं। मां बनने के बाद भी उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।'

वहीं एक अन्य वीडियो में फरहा कह रही है कि मेरे पति का परिवार तब से बदल गया जब मैंने लड़की जन्म दिया। मैं उनके साथ रहना चाहती हूं और मेरा मानना है कि तीन तलाक इस्लामिक नहीं है।

बता दें कि फरहा और इरफान की शादी 9 साल पहले हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+