लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान से चुनाव लड़ सकते हैं PM Modi, जानिए कौन सी सीट पर टिकट की चर्चा?
PM Modi Jaipur Seat Lok Sabha Election 2024: देश में तीन माह बाद लोक सभा चुनाव 2024 होने हैं। अबकी बार फिर BJP सरकार या NDA की वापसी होगी? इसका पता तो मई के बाद चल सकेगा, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट बदलने की चर्चा अभी से हो रही है।
खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान से चुनाव लड़ सकते हैं। साल 2014 व 2019 का लोकसभा चुनाव पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से जीता है।

राजस्थान की राजनीति में यह चर्चा खूब हो रही है कि भाजपा इस बार पीएम मोदी को राजस्थान की जयपुर शहर ससंसदी सीट से मैदान में उतार सकती है। हालांकि इस बारे में पार्टी की ओर से अभी तक कोई अधिकृत जानकारी नहीं शेयर की गई है।
राजस्थान में इस समय भाजपा के भजन लाल शर्मा की सरकार है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 115 सीटें जीतने के बाद पीएम मोदी के करीबी भाजपा नेताओं में से एक भजन लाल शर्मा को सीएम व दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया है।
सीएम भजन लाल शर्मा व दोनों डिप्टी को शपथ दिलाने के लिए खुद पीएम मोदी जयपुर आए थे। इसके बाद DGP-IGP सम्मेलन में हिस्सा लेने और फिर 25 जनवरी को फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ पीएम मोदी जयपुर आए।
फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ जयपुर दौरे में पीएम मोदी ने हवामहल के सामने एक दुकान पर चुनाव पी और जयपुर शहर में रोड शो भी निकाला। भजन लाल शर्मा सरकार बनने के बाद पीएम मोदी की जयपुर में बढ़ती सक्रियता को भी उनके जयपुर से चुनाव लड़ने की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।
लोकसभा चुनाव में राजस्थान भाजपा का इतिहास
राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। बीते दो लोकसभा चुनाव से राजस्थान में मोदी लहर चली है। साल 2014 और साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राजस्थान की सभी 25 सीटें जीती हैं। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।
राजस्थान में 2009 में कांग्रेस ने 20 सीटें जीती थी
ऐसा ही नहीं है कि राजस्थान में कांग्रेस का वोट बैंक नहीं है। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां 25 में से 20 सीटें जीती थीं। तब भाजपा के खाते में 4 व एक सीट पर निर्दलीय का कब्जा रहा। साल 2009 के बाद राजस्थान की सीटों पर भाजपा का राज है। 2024 में भाजपा राजस्थान में हैट्रिक बनाने के मकसद से चुनाव मैदान में उतरेगी।
जयपुर संसदीय सीट का इतिहास
जिस जयपुर संसदीय सीट पर साल 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी के चुनाव लड़ने की चर्चा हो रही है, वहां अधिकांश समय भाजपा का कब्जा रहा है। 2014 से भाजपा के रामचरण बोहरा सांसद हैं। इनसे पहले 1989 से 2004 तक भाजपा के गिरधारी लाल भार्गव जीत दर्ज करते रहे। कांग्रेस को जयपुर में साल 1952 व 2009 में जीत मिली।












Click it and Unblock the Notifications