पीएम मोदी के कार्यक्रम में राजस्थान के नेताओं को मंच पर नहीं दी गई जगह, सभा के जरिए कैसा संदेश दे गए पीएम

राजस्थान में मालासेरी में पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम फीका-फीका सा रहा। संस्कृति मंत्रालय के कार्यक्रम के नाम पर वसुंधरा राजे को भी आमंत्रित नहीं किया गया। इससे पार्टी के नेताओं में आक्रोश है।

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मालासेरी डूंगरी में भगवान देवनारायण की 1111वीं जयंती के मौके पर पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान बड़ी अव्यवस्था देखने को मिली। पीएम मोदी के कार्यक्रम को संस्कृति मंत्रालय का कार्यक्रम बताते हुए मंच से गुर्जर समाज और भाजपा के सभी नेताओं को दूर रखा गया। पीएम ने अपने सम्बोधन में भी नेताओं के नाम नहीं लिए। जबकि पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन के दौरान कहा कि यह कार्यक्रम गुर्जर समाज का है। यह संस्कृति मंत्रालय का कार्यक्रम नहीं है। अब सियासी गलियारों में पीएम मोदी के इस बयान की चर्चा है। जब यह संस्कृति मंत्रालय का कार्यक्रम नहीं था तो पार्टी और गुर्जर समाज के नेताओं को मंच और कार्यक्रम से क्यों दूर रखा गया। पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और नेता प्रतिपक्ष एवं मेवाड़ के दिग्गज नेता गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद थे। लेकिन उन्हें भी मंच से दूर रखा गया। मंच पर पीएम मोदी के साथ सिर्फ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ही नजर आए। प्रदेश भाजपा के नेताओं में इससे आक्रोश है।

narendra modi

पार्टी के कई सांसद और विधायक मौजूद थे कार्यक्रम में

पीएम मोदी के मालासेरी कार्यक्रम के दौरान पार्टी के अनेक सांसद और विधायक मौजूद थे। लेकिन उन्हें भी मंच पर जगह नहीं दी गई। चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी भी कार्यक्रम के दौरान नीचे आम जनता के साथ नजर आए। वहीं सतीश पूनिया और गुलाबचंद कटारिया को भी मंच से दूर रखा गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को तो आमंत्रित भी नहीं किया गया। कार्यक्रम में देवनारायण मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों को भी मंच पर नहीं आने दिया गया। गुर्जर समाज से जुड़े कई विधायक कार्यक्रम में मौजूद रहे। लेकिन उन सबको पीएम मोदी से दूर रखा गया। मंच पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का एकाधिकार नजर आया।

narendra modi

पीएम मोदी इस बहाने राजस्थान को संदेश दे गए

राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं प्रदेश में सीएम पद को लेकर विवाद है ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मालासेरी कार्यक्रम के दौरान पार्टी के किसी भी नेता को मंच पर जगह नहीं देना और मंच पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का छाया रहना कहीं पीएम नरेंद्र मोदी का कोई सियासी संदेश तो नहीं इस बात की भी सियासी गलियारों में चर्चा है पीएम मोदी के पूरे कार्यक्रम के दौरान अकेले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल मंच पर नजर आए पीएम मोदी ने इस सभा के जरिए प्रदेश की जनता को विधानसभा चुनाव में अर्जुन मेघवाल का कद बढ़ाने के संकेत दिए हैं साफ है कि पार्टी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव में अर्जुन मेघवाल को बड़ी भूमिका में ला सकती है।

narendra modi

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+