नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया का सियासी बयान, कहा-सचिन पायलट ने मरी हुई पार्टी को जिंदा कर दिया

जयपुर, 2 अगस्त। राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने एक बयान देकर सियासत को फिर गरमा दिया है। भाजपा नेता गाहे-बगाहे सचिन पायलट की तारीफ करते नहीं थकते। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने पायलट की तारीफ की है। कटारिया ने सोमवार को दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने के बाद मीडिया से बात की इस दौरान कटारिया ने कहा कि सचिन पायलट ने मरी हुई पार्टी को जिंदा कर दिया। सीएम गहलोत उन्हें नकारा कहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार में खींचतान साफ देखी जा रही है। दोनों तरफ से खेमे बंदी चल रही है। एक दूसरे के लिए नकारा निकम्मा और अंग्रेजी बोलने वाला जैसे शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। लेकिन यह बात सच है कि मरी हुई पार्टी को पायलट ने अपने परिश्रम से जिंदा किया। इसको कोई नकार नहीं सकता जो पार्टी 21 विधायकों पर चली गई थी। उस पार्टी को सरकार की पार्टी बना दिया। इसमें पायलट का ही तो योगदान है और उन्हें ही सीएम गहलोत नाकारा कहते हैं। मुख्यमंत्री के नाम लिए बिना कटारिया ने कहा कि इनके मन में जो भड़ास है। वह निकल रही है। वह पार्टी को जोड़ने वाले नहीं तोड़ने वाले शब्द है।

gulabchand kataria

सचिन पायलट से भाजपा का प्रेम

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से भाजपा का प्रेम जगजाहिर है। पहले भी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सचिन पायलट की तारीफ कर चुके हैं। प्रदेश के चौमूं में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पायलट की तारीफ करते हुए शेखावत ने कहा था कि सचिन पायलट जी से कमी रह गई। वरना राजस्थान में भी मध्यप्रदेश जैसे हालात होते। इससे पहले शेखावत ने सचिन पायलट को जमीन से जुड़ा हुआ नेता बताते हुए कहा था कि पायलट भाजपा में शामिल होते हैं तो उनका स्वागत है। पायलट जमीन से जुड़े हुए नेता है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अपने धुर विरोधी सीएम गहलोत पर सचिन पायलट की आड़ लेकर निशाना साधने से नहीं चूकते हैं। अब नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के बयान के बाद राजस्थान की सियासत गरमा गई है।

sachin pilot ashok gahlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+