करौली दंगों का होना राजस्थान में भाजपा के इलेक्शन मोड की शुरुआत-सीएम गहलोत
करौली, 5 अप्रैल। राजस्थान के करौली शहर में नव संवत्सर पर हुई साम्प्रदायिक हिंसा पर सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र व भाजपा पर निशाना साधा है। करौली हिंसा के चौथे दिन मंगलवार को माहौल शांतिपूर्ण रहा। कर्फ्यू में थोड़ी ढील दी गई है। हालांकि अभी कर्फ्यू और नेटबंदी जारी रहेगी।

सीएम अशोक गहलोत ने करौली दंगों को राजस्थान में भाजपा के इलेक्शन मोड की शुरुआत बताया है। सीएम गहलोत ने कहा कि करौली हिंसा के लिए पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जिम्मेदार हैं।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा अभी इलेक्शन मोड में आ गई। नड्डा आग लगाने आते हैं। नड्डा का आना, शाह अब आने वाले हैं। दंगों का होना और जगह-जगह तनाव पैदा करना ये तमाम बातें राजस्थान में भाजपा के इलेक्शन मोड की शुरुआत है।
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मैं प्रदेशावासियों को कहना चाहूंगा कि आप जागरूक रहो। मैं प्रदेश का सीएम हूं तो मेरी जिम्मेदारी है कि हमारा प्रदेश शांति व भाईचारे के साथ रहे। पीएम को देश को संबोधित करके करौली हिंसा की निंदा करनी चाहिए।
बता दें कि नव संवत्सर के मौके पर करौली शहर में हिंदू संगठनों की ओर से शोभायात्रा निकाली जा रही थी, जिसमें विवाद हो गया और पथराव कर दिया। पथराव के साथ ही 36 दुकान-मकानों और 70 मोटरसाइकिलों के आग लगा दी गई। 36 लोग घायल भी हुए। करौली हिंसा में पुलिस ने अब तक 46 लोगों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, 2 अप्रैल को राजस्थान के करौली में हिंदू संगठनों ने एक रैली निकाली। रैली जब मुस्लिम बहुल इलाके से गुजर रही थी, तभी कुछ लोगों ने रैली पर पत्थर फेंक दिए। जिससे हिंसा भड़कनी शुरू हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने आगजनी शुरू कर दी। दुकानों में भी तोड़फोड़ हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications