युवक ने कुत्ता घुमाने की बात पर किया जयपुर SDM की बहन का मर्डर, वाट्सएप DP नहीं ​बदलने पर चला पता

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर थड़ी मार्केट स्थित सेक्टर-23 में अध्यापिका विद्या देवी शर्मा की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा है। जयपुर एसडीएम युगांतर शर्मा की बड़ी बहन 54 वर्षीय विद्या देवी की हत्या उनके पड़ोसी 19 वर्षीय युवक कृष्णकांत शर्मा ने की थी।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

आरोपी ने उसका चुन्नी से गला घोंट दिया और फिर हाथ-पैर सीढ़ियों की रेलिंग के बांध दिए। फिर मुंह, आंख और नाक पर भी चुन्नी लपेट दी। ताकि वारदात को डकैती का रूप दिया जा सके। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

 पहले से ही चल रहा था विवाद

पहले से ही चल रहा था विवाद

जयपुर के एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लाम्बा ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि विद्या देवी के पड़ोस में रहने वाले गिरफ्तार आरोपी कृष्णकांत और विद्या देवी के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था।

 छत के रास्ते घर में घुसा

छत के रास्ते घर में घुसा

सोमवार सुबह आरोपी के कुत्ते ने विद्या देवी के घर के सामने गंदगी कर दी। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इस बीच आरोपी ने विद्या देवी की हत्या की साजिश रची। आरोपी छत के रास्ते उसके घर में घुसा।

 पर्स व कीमती सामान ले गया

पर्स व कीमती सामान ले गया

आरोपी युवक ने विद्या देवी का चुन्नी से गला घोंट दिया। इसके बाद चुन्नियों से ही हाथ-पैर सीढिय़ों की रेलिंग से बांधकर छत के रास्ते फरार हो गया। इस दौरान आरोपी पर्स, बैग और कीमती सामान भी ले गया। लोगों ने विद्या देवी को आखिरी बार सुबह छह बजे स्कूटी से गाय को रोटी देने गई तब देखा था।

 टीचर का फोन आया तो पता चला

टीचर का फोन आया तो पता चला

सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्कूल के अध्यापक कुलदीप ने विद्या देवी को फोन किया। उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इस पर अध्यापक कुलदीप ने फोन कर पड़ोस में रहने वाली महिला को फोन किया। उन्होंने अपने बेटे रिषभ को विद्या देवी के घर भेजा तब हत्या का पता चला।

 रोज शेयर करती थीं लडडू गोपाल की फोटो

रोज शेयर करती थीं लडडू गोपाल की फोटो

पुलिस ने बताया कि विद्या देवी के पति की दस साल पहले मौत हो चुकी है। 16 फरवरी को उनके इकलौते बेटे की शादी है। विद्या ने वाट्सएप पर बिंदास लेडीज नाम से एक ग्रुप बना रखा था। वे रोज सुबह लडडू गोपाल की पूजा के बाद वाट्सएप पर डीपी बदल लेती थीं। सोमवार को डीपी नहीं बदलने पर ही शिक्षक ​कुलदीप ने उन्हें फोन किया था।

 ऐसे पकड़ में आया आरोपी

ऐसे पकड़ में आया आरोपी

पुलिस के अनुसार सूचना पाकर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो आरोपी युवक कृष्ण कुमार शर्मा भी वहां मौजूद था। पुलिस की मदद भी कर रहा था। उसने मास्क लगा रखा था ताकि चेहरे पर विद्या देवी की हत्या के दौरान आई खरोंच के निशान दिखाई नहीं दें, मगर उसकी आंख के पास एक खरोंच का निशान देख पुलिस को उस पर शक हुआ। उसे पकड़कर पूछताछ की। शुरुआत में तो वह गुमराह करता रहा। फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+