जयपुर : ऑपरेशन हाईवे से नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा, 20 करोड़ रुपए का राजस्व भी पाया

जयपुर। जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को लेकर ना सिर्फ आमजन चिंतित है, बल्कि ग्रामीण पुलिस के लिए भी एक बड़ा चैलेंज बन चुका था और इसी चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए जयपुर ग्रामीण एसपी शंकर दत्त शर्मा और एडिशनल एसपी ज्ञानचंद यादव ने ऑपरेशन हाईवे की शुरुआत की। जुलाई 2019 में इस ऑपरेशन को शुरू किया गया। तब से लेकर अब तक रोजाना विभिन्न अपराधों के खिलाफ जयपुर ग्रामीण पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।

Jaipur Police Awareness Campaign Operation Highway

जयपुर ग्रामीण एसपी शंकर दत्त शर्मा इस पूरे ऑपरेशन के मुख्य लीडर हैं। वहीं, इस पूरे ऑपरेशन को लीड करते हैं। वहीं, एडिशनल एसपी ज्ञान चंद शर्मा का सुपरविजन रहता है। उन्होंने बताया कि जब जयपुर ग्रामीण एसपी के तौर पर ज्वाइन किया था तो हाईवे पर अवैध शराब, ड्रग सप्लाई, डीजल चोरी, मिलावटी खाद्य पदार्थ, हथियार सहित अन्य अपराध सक्रिय थे और इसी अपराध की कड़ी को तोड़ने के लिए उन्होंने ऑपरेशन हाईवे की शुरूआत की।

इसी के तहत उन्होंने डीएसटी टीम भी गठित की। करीब 1 साल इस ऑपरेशन को हो गया और ग्रामीण पुलिस टीम ने अब तक ऑपरेशन हाईवे के तहत 800 अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। पूरी कार्रवाई में अगर कुल रकम की बात करें तो अब तक 20 करोड़ रुपए की पुलिस ने कार्रवाई की है। यानी जितनी भी कार्रवाई की है उन सब को अगर रुपए में देखा जाए तो 20 करोड़ रुपए तक जयपुर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई की है।

वहीं, ना सिर्फ अपराध को इस ऑपरेशन के तहत रोका गया बल्कि हाईवे पर बढ़ते सड़क हादसों को भी इस ऑपरेशन के तहत रोका गया। जयपुर ग्रामीण पुलिस ने लगातार जागरूकता अभियान चलाया लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और इसी का नतीजा पिछले सालों की तुलना में इस साल करीब डेढ़ सौ लोगों की मौतें कम हुई है।

वाकई ऑपरेशन हाईवे एक सफल ऑपरेशन है। इस ऑपरेशन की वजह से कई अपराधी अपने गुनाह की सजा जेल की सलाखों के पीछे काट रहे हैं। जयपुर ग्रामीण एसपी शंकर दत्त शर्मा ने दावा किया है कि यह ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा और जब तक अपराध को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जाएगा तब तक जयपुर ग्रामीण की टीम हमेशा सक्रिय और अलर्ट रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+