Jaipur Note Video Viral: कार पर खड़े होकर शख्‍स ने हवा में उड़ाए नोट, लोगों में रुपए लूटने के लिए मची होड़

Note Udane ka Video Viral Jaipur: राजस्‍थान की राजधानी जयपुर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कार पर खड़ा शख्‍स हवा में नोट उड़ा रहा है। नोटों को लोग लूट रहे हैं। (वीडियो नीचे)

जयपुर में नोट उड़ाने वाले इस वायरल वीडियो में वर्ल्‍ड ट्रेड पार्क की बिल्डिंग भी दिखाई दे रही है, लेकिन वीडियो कब का है? यह पता नहीं चल पाया है।

Jaipur Note Video Viral:

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल ड्रेस पहने शख्स ने मुखोटा लगा रखा है। पीठ पर काले रंग का बैग लटका रखा है। कार की छत पर खड़ा है।

बैग से नोट निकालता है और लोगों को हाथ के इशारे करके बुलाता है। फिर नोटों को हवा में उछाल देता है। नोट लूटने के लिए वाहन चालक सड़क पर ही रुक गए। इससे जाम भी लगाया।

जयपुर में मारुति अल्‍टो कार पर सवार यह शख्‍स कौन है और हवा में रुपए उछालकर लोगों को क्‍यों लुटवा रहा है? इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

जयपुर में रुपयों की बारिश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर अंकित तिवाड़ी ने वीडियो शेयर किया है।

अंकित तिवाड़ी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'राजनेता ही नहीं पैसे तो जनता के पास भी है! नोट उड़ाने का वीडियो जयपुर का बताया जा रहा है, वायरल है।'

वायरल वीडियो जयपुर के मालवीय नगर स्थित गौरव टावर के Westside मॉल का है। वीडिया जयपुर पुलिस तक भी पहुंच गया है। एक ट्वीट के रिप्लाई में जयपुर पुलिस कहा है कि इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी।

हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज Money Heist आई। नोट उड़ाने वाला यह शख्‍स भी मनी हाइटस से प्रभावित नजर आ रहा था। यह भी वेब सीरीज के किरदार की तरह ही रेड कलर का कॉस्ट्यूम पहना हुआ था और चेहरे को मास्क से ढका हुआ था। हवा में नोट उड़ा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+