जयपुर मेयर शील धाभाई ने कुर्सी संभालते ही लिए महत्वपूर्ण फैसले, पार्षदों को मिलेंगे लैपटॉप

जयपुर, 10 जून। राजस्थान की राजधानी जयपुर में जयपुर ग्रेटर नगर निगम की कार्यवाहक मेयर शील धाभाई ने निगम अधिकारियों की पहली बैठक ली, जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए।

Jaipur Mayor Sheel Dhabhai took important Decision, councilors will get laptops

कार्यवाहक मेयर शील धाभाई ने BVG कम्पनी और अधिकारियों के बीच समन्वय के प्रयास कर BVG कम्पनी को सही काम नहीं करने पर पैनल्टी लगाने की हिदायत दी है। शील धाभाई ने सौ करोड़ के हुड़को की फ़ाइल गारंटी के लिए सरकार के पास भेजने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पार्षदों को दिए जाने वाले लैपटॉप पर भी टेंडर जारी करने और हर वार्ड को मिलने वाली हाथ गाड़ियों के आदेश जारी करने का निर्णय लिया है।

शील धाभाई ने हर वार्ड में दो अतिरिक्त सफ़ाई कर्मचारी की नियुक्ति और पार्षदों के ख़राब फ़र्नीचर को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही 7 दिवस में शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निगम अधिकारियों और बीवीजी प्रतिनिधियों को निर्देश दिए हैं।

दरअसल महापौर से पार्षदों ने फर्नीचर के क्वालिटी घटिया होने की शिकायत की थी। जिस पर तुरंत संज्ञान लेकर फर्नीचर की क्वालिटी की जांच के निर्देश दिए है। ऐसे में फर्नीचर की क्वालिटी जांच में घटिया मिलने पर पार्षद कार्यालय का फर्नीचर रिप्लेस करने की सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+