जयपुर मेयर सौम्या गुर्जर की कुर्सी संकट में, हारी हुई प्रत्याशी दिव्या सिंह ने निर्वाचन को दी चुनौती
जयपुर। जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर के निर्वाचन को अब मेयर चुनाव में प्रतिद्वंदी रहीं दिव्या सिंह ने चुनौती दी है। दिव्या ने इस संबंध में जयपुर मेट्रो कोर्ट के डीजे के समक्ष याचिका दायर की है। याचिका में मेयर का निर्वाचन रद्द करने की मांग की है। मामले में 15 दिसंबर को सुनवाई होगी। इससे पहले सौम्या के सामने पार्षद का चुनाव लड़ने वाली प्रत्याशी पिंकी यादव ने भी कोर्ट में चुनाव याचिका दायर कर उनके निर्वाचन को निरस्त करने का आग्रह किया था।

क्या कहा दिव्या सिंह ने अपनी याचिका में?
बता दें कि ग्रेटर जयपुर नगर निगम मेयर पद कांग्रेस प्रत्याशी दिव्या सिंह की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि सोनिया गुर्जर राजस्थान के करौली जिले के देवरी पोस्ट कुंडा, तहसील, मासलपुर की मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से पहले साल 2011 में जयपुर में मतदाता थीं, लेकिन बाद में उन्होंने करौली में मतदाता सूची में नाम दर्ज करवा लिया।

करौली की मतदाता सूची में भी नाम
याचिका के अनुसार साल 2015 में जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ीं। इस दौरान उन्होंने अपना नाम जयपुर की मतदाता सूची से नहीं कटवाया। जयपुर में चुनाव लड़ने आए तो उन्होंने करौली मतदाता सूची से नाम कटवाने का प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन जयपुर की मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं करवाया। फिर पुरानी मतदाता क्रमांक पर चुनाव लड़ा जबकि नियमानुसार करौली की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के साथ ही वह जयपुर की मतदाता नहीं रही। ऐसे में पुराने मतदाता क्रमांक पर कैसे चुनाव लड़ सकते हैं।

सौम्या गुर्जर बनाम दिव्या सिंह जयपुर
गौरतलब है कि दिव्या सिंह ने जयपुर के वार्ड 93 पार्षद का चुनाव जीता था और कांग्रेस ने उन्हें मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सौम्या गुर्जर के सामने चुनाव मैदान में उतारा था। वहीं सौम्या गुर्जर के अधिवक्ता संदीप लुहाड़िया ने बताया कि मेयर का चुनाव नियमानुसार लड़ा और जीता है। कोर्ट का नोटिस मिलने पर जवाब दे दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications