Rajasthan में जयपुर ग्रेटर नगर निगम को 10 को मिलेगा नया महापौर, जानिए किन शहरों में होगा उपचुनाव
Rajasthan में राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के जयपुर, अजमेर और सिरोही नगर निकाय में उपचुनाव की तिथियों की घोषणा की है। इसके साथ ही जयपुर की ग्रेटर नगर निगम की महापौर पद के लिए, अजमेर जिले में नगरपालिका नसीराबाद के अध्यक्ष पद पर और नगर पालिका पिंडवाड़ा के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख की घोषणा की है।

ग्रेटर नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर की अयोग्यता के बाद रिक्त हुआ पद
जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर की अयोग्यता के बाद रिक्त हुए महापौर पद के लिए उप चुनाव की घोषणा कर दी गई है। यह चुनाव 10 नवंबर को होगा इसका परिणाम भी चुनाव के बाद घोषित कर दिया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग की जारी सूचना के अनुसार उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को सूचना जारी हो जाएगी।

यह रहेगा निकाय का उपचुनाव कार्यक्रम
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 3 नवंबर को उपचुनाव के लिए सूचना जारी कर दी जाएगी। 4 नवंबर को नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि होगी। 5 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 7 को नामांकन वापस लेने की तारीख होगी। इसके साथ ही चुनाव चिन्हों के आवंटन हो जाएगा। इसके बाद 10 नवंबर को सुबह 10 से 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान की समाप्ति के तुरंत बाद ही परिणाम भी घोषित हो जाएंगे।













Click it and Unblock the Notifications