युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर डाली रिश्तेदार लड़की की अश्लील फोटो, आने लगे गंदे-गंदे कमेंट

जयपुर। सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट तैयार कर अश्लील फोटो डालने और अभद्र कमेंट करने के मामले में जयपुर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चंदवाजी थाना पुलिस ने इस मामले में एक युवती सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी करण सिंह और सिमरन है।

Recommended Video

    युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर डाली रिश्तेदार लड़की की अश्लील फोटो
    पीड़िता ने पांच जून को दी थी शिकायत

    पीड़िता ने पांच जून को दी थी शिकायत

    पुलिस के अनुसार बीती 5 जून को इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शंकरदत्त शर्मा के निर्देशन में साइबर सेल की सहायता से पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने सिमरन और उसके कथित प्रेमी झोटवाड़ा निवासी आरोपी करण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

     आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

    आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

    पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सिमरन का अपनी रिश्तेदार युवती के साथ विवाद था। जिसके चलते उसने दूसरे आरोपी के साथ मिलकर सोशल मीडिया के जरिए उसका फोटो लिया और फिर इंस्टाग्राम पर फर्जी अकांउट तैयार कर उस पर अश्लील फोटो और अभद्र कमेंट कर उसके बदनाम किया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

     सोशल मीडिया पर हुआ था विवाद

    सोशल मीडिया पर हुआ था विवाद

    जयपुर ग्रामीण एएसपी (हेडक्वार्टर) ज्ञानचंद यादव ने बताया कि युवती ने रिपोर्ट दी कि सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील फोटो के चलते वह काफी तनाव में है। आरोपी युवती और पीड़िता के बीच सोशल मीडिया पर ही कमेंट को लेकर विवाद हो गया था। इसलिए आरोपी युवती ने युवक के खिलाफ मिलकर उसे बदनाम करने के लिए यह कदम उठाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+