जयपुर में लड़कों ने किए गंदे इशारे, विदेशी पर्यटक के एफबी पर यह वायरल VIDEO देख पुलिस ने की कार्रवाई
जयपुर। 'पधारो म्हारे देश' वाले राजस्थान में एक विदेशी सैलानी के साथ जो कुछ हुआ वो शर्मसार कर देने वाला है। उस वक्त तो यह सैलानी चुप रहा, मगर अपने देश जाकर पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो देख जयपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई और विदेशी मेहमान के साथ इस तरह का व्यवहार करने वालों को पकड़ लिया।

स्कॉडलैंड का पर्यटक आया था जयपुर घूमने
दरअसल, स्कॉटलैंड का डेले फिलिप एक जाने माने ट्रेवल ब्लोगर हैं। दुनियाभर में घूमते हैं। वीडियो बनाते हैं। फिर उन पर ब्लॉग लिखते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करते हैं। पिछले साल डेले गुलाबी नगर जयपुर आए और यहां की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक नाहरगढ़ देखने चले गए।
20 अक्टूबर को फेसबुक पर पोस्ट किया वीडियो
डेले नाहरगढ़ की ओर चढ़ाई करते समय साथ-साथ रास्ते का वीडियो भी शूट करते जा रहे थे। रास्ते में दीवार चार युवक बैठे थे। उनमें से एक युवक डेले के कैमरे के सामने ही अश्लील इशारे करने लगा। उस समय तो डेले ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। फिर अपने देश स्कॉटलैंड चले गए और 20 अक्टूबर 2020 को अपने फेसबुक पेज पर वीडियो अपलोड करके सबको पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया।

राजस्थान पुलिस को भी टैग किया वीडियो
राजस्थान के जाने माने साइबर एक्सपर्ट राजशेखर राजहरिया बताते हैं कि डेले का वो वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया था। लोग वीडियो कमेंट दे रहे थे, जिसमें भारतीय की संस्कृति और विदेशी पर्यटक के साथ इस तरह की घटना की निंदा कर रहे थे। साथ ही राजस्थान पुलिस और आईपीएस अजयपाल लांबा को टैग करके कार्रवाई की मांग रहे थे।

आईपीएस अजयपाल लांबा ने तुरंत लिया एक्शन
जब पूरे वाक्ये का पता जयपुर के एडिशनल कमिश्नर अजय पाल लांबा को चला तो उन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और साइबर एक्सपर्ट राजशेखर राजहरिया की मदद से वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की और फिर नाहरगढ़ के आस-पास से उन्हें पकड़ा। फिर कार्रवाई की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए डेले को भी दी गई, जिस पर डेले ने जयपुर पुलिस के तत्काल एक्शन की प्रशंसा की।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications