बिना स्कूल गए राजस्थान का इरफान खान बन गया 'गणितज्ञ', देखें इस चलते फिरते कैलकुलेटर का VIDEO
कभी स्कूल नहीं जाने वाला इरफान खान गणित के सवाल कैलकुलेटर की तरह करता है हल, देखें वीडियो
जयपुर। नाम-इरफान खान...। उम्र-महज 20 साल...। प्रतिभा-मानो चलता फिरता कैलकुलेटर...। गणित का कोई सवाल पूछने के साथ ही इरफान खान उसका उत्तर दे देता है। सबसे चौंका देने वाली बात तो ये है कि इरफान खान कभी स्कूल नहीं गया।
Recommended Video

इरफान का वीडियो हो रहा वायरल
इन दिनों ट्विटर पर इरफान खान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इरफान से एक शख्स इंसान की उम्र और दिनों की संख्या को लेकर कुछ सवाल पूछता है, जिनका जवाब सुनने वाला हर कोई यही कहता नजर आ रहा है कि इरफान खान चलता फिरता कैलकुलेटर।

जयपुर के दूदू का है इरफान खान
वीडियो में तेजी से कैलकुलेशन करके उत्तर देने वाले इरफान ने बताया कि वह राजस्थान के जयपुर जिले के दूदू कस्बे का रहने वाला है। माता-पिता मजदूर हैं। ऐसे में इरफान कभी स्कूल नहीं जा पाया था।
जानिए कैसे सवालों के दिए उत्तर?
1.किसी इंसान की उम्र 12 साल है तो वह कितने दिन का हुआ?
इरफान का जवाब-4380
2. किसी इंसान की उम्र 65 साल है तो वह कितने दिन का हुआ?
इरफान का जवाब-23725
3. किसी इंसान की उम्र 28 साल है तो वह कितने दिन का हुआ?
इरफान का जवाब-10220

फिर कैसे कर लेता है ऐसी गणना
इरफान से जब पूछा गया कि अनपढ़ होकर भी गणित के जटिल से जटिल सवालों का तुरंत उत्तर कैसे दे पाता है। इस पर इनफान हंस दिया और बोला कि सवाल सुनते ही उसके मन ही मन अपने आप गणना हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications