राजस्थान में इन्वेस्ट समिट 7 अक्टूबर से, दस लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश की संभावना
जयपुर, 3 सितम्बर। राजस्थान में 7 अक्टूबर से इन्वेस्ट समिट होने वाला है। दो दिवसीय इन्वेस्ट राजस्थान समिट में कई बड़े ग्रुप भाग लेंगे। प्रदेश की उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने इन्वेस्ट राजस्थान पर बात करते हुए कहा कि यह सब राजस्थान अपने दम पर कर रहा है। इसमें केंद्र हमारी कोई मदद नहीं करती है। उन्होंने कहा कि दस लाख करोड़ से अधिक के निवेश के लिए यह इन्वेस्ट समिट की जा रही है।

कई उधोगपति लेंगे हिस्सा
उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने बताया कि इन्वेस्ट राजस्थान समिट 7 और 8 अक्टूबर को आयोजित होगा। इसमें 3000 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। सीके बिरला, पुनीत चटवाल ( इंडियन होटल कंपनी), प्रविर सिंहा (टाटा पावर), कमल बालि (वोल्वो), अजय श्रीराम (डीसीएम), विक्रम किर्लोस्कर (टोयोटा) और अनिल अग्रवाल (वेदांता ग्रुप) प्रमुख रूप से समिट में भाग लेंगे। मंत्री रावत ने यह भी बताया कि पांच सितंबर से इन्वेस्ट राजस्थान क्विज की शुरूआत भी होने जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 4192 एमओयू साइन किए जा चुके हैं, जिसमें से 40 फीसदी पहले ही लागू हो चुके हैं। भारत का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल लैंड बैंक इन्वेस्टर को आकर्षित कर रहा है। राजस्थान में 390 से अधिक औद्योगिक क्षेत्र है। जिनका विकास हो चुका है। इसके अलावा 120 इंडस्ट्रियल एरिया अभी लाइन में है।













Click it and Unblock the Notifications