राजस्थान में CM केजरीवाल पर फेंकी गई स्याही
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकी गई है।

स्याही राजस्थान स्थित बीकानेर में फेंकी गई। इस मामले 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
वहीं खुद पर इंक फेंकने वाले शख्स पर केजरीवाल ने कहा कि ईश्वर उन्हें आशीर्वाद दे जिन्होंने मुझ पर इंक फेंका है।
कहा था पाक हमें बदनाम कर रहा है
बता दें कि मंगलवार दिन में 3 मिनट का एक वीडियो जारी कर केजरीवाल ने कहा था कि उरी में हमारे सैनिकों को जिस तरह से शहीद किया गया उसके बाद देश चाहता था कि पाक को जोरदार जवाब मिले और वो जवाब सेना और सरकार ने दिया।
अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री साहब से मेरे सौ विरोध हों लेकिन इस मुद्दे पर मैं पीएम साहब को सैल्यूट करता हूं, उन्होंने गजब की इच्छाशक्ति दिखाई।
इसके बाद उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान हमें बदनाम कर रहा है।
पाक को करें बेनकाब
पाकिस्तान की फौज कल बस में भरकर दुनियाभर के पत्रकारों को बॉर्डर पर लेकर गई और कहा कि देखो जहां भारत हमले की बात कह रहा है वहां तो बच्चे खेल रहे हैं, सभी कुछ सामान्य है। भारत सर्जिकल स्ट्राइक पर झूठ बोल रहा है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि सीएनएन की रिपोर्टर वहां खड़ी होकर कह रही है कि यहां तो सर्जिकल स्ट्राइक जैसा कुछ नहीं है।
बीबीसी ने भी खबर छापी कि भारतीय दावे में सच्चाई नहीं है। केजरीवाल ने पीएम से कहा कि देश का बच्चा-बच्चा आपके साथ है लेकिन पाकिस्तान को बेनकाब करिए।












Click it and Unblock the Notifications