Rajasthan News: कांग्रेस में गुटबाजी नहीं होती तो सचिन पायलट राजस्थान के मुख्यमंत्री होते: सतीश पूनिया

Rajasthan News: राजस्थान में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि सचिन पायलट राजनीतिक रूप से परिपक्व है। लेकिन कांग्रेस में गुटबाजी है और अगर गुटबाजी नहीं होती तो सचिन पायलट राजस्थान के मुख्यमंत्री होते। लेकिन मुझे लगता है कि पायलट का हाजमा बहुत बढ़िया है। सतीश पूनिया ने यह बात भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान आसींद में कही। यात्रा के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के शपथ लेने के बाद उसे समय सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने के नारे लगे थे। इस दौरान मंत्रिमंडल पर झगड़ा, सचिवालय में कमरों पर झगड़ा और ऐतिहासिक बाड़ेबंदी भी इस सरकार में हुई है। देश की यह पहली ऐसी सरकार है। जो 52 दिन तक बाड़े में बंद रही। सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सीएम घोषणावीर बने हुए हैं। रेवड़िया बांट रहे हैं।

सचिन पायलट के दिल का हाल सब जानते हैं

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सचिन पायलट को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि सचिन पायलट राजनीतिक रूप से परिपक्व हैं। लेकिन उनके दिल का आलम सब जानते हैं। पायलट मेरे अच्छे मित्र भी हैं। सचिन पायलट ने मुझे अपना दर्द बयां किया है। लेकिन अगर कांग्रेस में गुटबाजी नहीं होती तो जिस कुर्सी के सचिन पायलट हकदार थे। वहां वह काबिज हो जाते। सचिन पायलट का बयान दर्शाता है कि व्यक्ति का हाजमा कितना भारी है। आपको बता दें कि हाल ही में सचिन पायलट ने बयान देकर कांग्रेस में किसी भी तरह की गुटबाजी से इंकार किया था।

sachin pilot

राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम पर

राजस्थान में अपराध को लेकर सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के कारण ही सांगोद विधायक भरत सिंह कुंदनपुर द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बयान दिए और कुंदनपुर में गृहमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। राजस्थान में सरकार ने जो वादे किए हैं। उनको लेकर यहां की जनता सरकार पर भरोसा नहीं कर रही है। 2018 में कुछ वादे या घोषणा को 2019 में पूरा कर देते लेकिन सरकार ने वह भी पूरे नहीं किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+