IAS उषा शर्मा ही रहेंगी राजस्‍थान की Chief Secretary, कार्यकाल 6 माह बढ़ने की असली वजह जानिए

IAS Usha Sharma CS Rajasthan: राजस्‍थान की मुख्‍य सचिव उषा शर्मा 30 जून 2023 को रिटायर होने वाली थीं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्‍हें छह माह का एक्‍सटेंशन मिला है।

IAS Usha Sharma Chief Secretary of Rajasthan: राजस्‍थान के नए मुख्‍य सचिव को लेकर जारी अटकलों पर विराम लग गया है। आईएएस उषा शर्मा राजस्‍थान की मुख्‍य सचिव बनी रहेंगी। उनका कार्यकाल छह माह तक बढ़ाया गया है।

साल के अंत तक राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 भी होने हैं। अब उषा शर्मा सीएस के कार्यकाल में ही चुनाव होंगे और नई सरकार का गठन भी।

Usha SharmaChief Secretary of Rajasthan

आईएएस उषा शर्मा का कार्यकाल 30 जून 2023 को पूरा हो गया था। इस दिन वे रिटायर होने वाली थीं। राजस्‍थान सरकार ने 16 जून को केंद्र सरकार को आईएएस उषा शर्मा का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्‍ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई।

अब कार्यकाल बढ़ने से 31 दिसम्‍बर 2023 तक उषा शर्मा राजस्‍थान की मुख्‍य सचिव बनी रहेंगी। उधर, उषा शर्मा के रिटायर होने की स्थिति में आईएएस वीनू गुप्‍ता नई मुख्‍य सचिव बनने की दौड़ में थीं, मगर अब वीनू गुप्‍ता सीएस नहीं बन पाएंगी। दिसम्‍बर में वीनू गुप्‍ता रिटायर हो रही हैं। ऐसे में उनके राजस्‍थान मुख्‍य सचिव बनने की संभावनाएं लगभग खत्‍म हो गई हैं।

cs usha sharma

मूलरूप से यूपी की रहने वाली राजस्‍थान कैडर आईएएस उषा शर्मा की सरकार के कामकाज पर जबरदस्‍त पकड़ है। अशोक गहलोत सरकार में बजट घोषणाओं समेत सरकार की प्रमुख घोषणाओं को पूरा कराने में सबसे अधिक फोकस रहा।

राजस्‍थान की राजनीति के जानकारों का मानना है कि चुनावी साल में अशोक गहलोत सरकार ने नए जिलों, 500 रुपए सिलेंण्‍डर और फ्री मोबाइल समेत कई शानदार घोषणाएं की थी। मौजूदा मुख्‍य सचिव उषा शर्मा का कार्यकाल बढ़ने से सरकारी काम की गति बरकरार रहेगी, जिसका सीधा लाभ कांग्रेस को राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+