IAS टीना डाबी फिर सुर्खियों में, अतहर आमिर खान से तलाक की अर्जी के बाद सोशल मीडिया पर डाली यह पोस्ट

जयपुर। यूपीएससी टॉपर आईएएस टीना डाबी एक बार फिर सुर्खियों में है। पति अतहर आमिर खान से तलाक लेने की अर्जी लगाने के बाद अब टीना डाबी की इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रही है। राजस्थान कैडर के आईएएस कपल और राजधानी जयपुर में ही पोस्टेड टीना डाबी और अतहर आमिर खान 17 नवंबर को उस वक्त अचानक चर्चा में आ गए थे जब इन्होंने जयपुर के फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी।

इन किताबों का जिक्र किया टीना ने

इन किताबों का जिक्र किया टीना ने

अब 8 दिसम्बर को आईएएस टीना डाबी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने पांच किताबों की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने बीते कुछ माह में ये किताबें पढ़ी हैं। टीना ने इन किताबों को अपनी तरफ से दस में से रेटिंग भी दी है। इनमें 'ए जेंटलमैन इन मॉस्को, गोड वाइब्स गोड लाइफ, अल्टीमेट ग्रांड मदर हैक्स, माय हनुमान चालीसा आदि शामिल हैं।

सबसे अच्छ अंशों को एक पन्ने पर लिखा

वहीं, कई किताबों वाली इस पोस्ट को शेयर करते हुए आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने लिखा है कि यह लेट पोस्ट है। मैंने कुछ माह में कई किताबें पढ़ीं। इन्हें पढ़ने के बाद बाद मैंने अपने विचारों के साथ किताब के सबसे अच्छे अंशों को एक पन्ने पर लिखा है। उम्मीद करती हूं आप सब इसे पढ़ने में उतना ही आनंद लेंगे, जितना मैंने लिया। उन्होंने लिखा कि यह किताब इस वर्ष की सबसे अच्छी किताबों में से एक साबित हुई है।

 क्यों टूटी टीना अतहर की शादी ?

क्यों टूटी टीना अतहर की शादी ?

यूपीएससी 2015 की टॉपर टीना डाबी और सेंकड टॉपर अतहर आमिर खान की शादी टूटने की पुख्ता वजह अभी तक सामने आई है, मगर गत माह दोनों ने आपसी सहमति से जयपुर कोर्ट में तलाक अर्जी लगाकर कहा था कि अब वे दोनों साथ नहीं रह सकते हैं, इसलिए उनकी शादी को शून्य घोषित किया जाए। बता दें कि आईएएस की ट्रेनिंग के दौरान दिल्ली की टीना और कश्मीर के अतहर आमिर एक दूसरे के करीब आए थे। वर्ष 2018 में दोनों ने जयपुर के कोर्ट में लव मैरिज की थी। अब तलाक लेने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+