Tina Dabi Baby Shower: आईएएस टीना डाबी ने यूं मनाईं मां बनने की खुशियां, IAS Ria Dabi भी IPS पति संग दिखीं

IAS tina dabi delivery date: आईएएस टीना डाबी जल्‍द ही मां बनने वाली हैं। पति IAS Pradeep Gawande, छोटी बहन IAS Ria Dabi व उनके पति IPS Manish Kumar के साथ Baby Shower शूट करवाया है।

IAS Tina Dabi Become a Mother: देश की चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी जल्‍द मां बनने वाली हैं। टीना डाबी ने परिजनों के साथ गोद भराई ( Baby Shower) की रस्‍म निभाई है, जिसमें वे बेहद खुश व खूबसूरत नजर आ रही हैं।

राजस्‍थान कैडर की आईएएस टीना डाबी की गोद भराई की तस्‍वीरें उनकी छोटी बहन आईएएस रिया डाबी ने भी अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। तस्‍वीरों में टीना डाबी के पति आईएएस प्रदीप गंवाडे, रिया डाबी के पति IPS मनीष कुमार, पिता जसवंत डाबी व मां हिमानी डाबी भी नजर आ रही हैं।

Tina Dabi Baby Shower Photos

सितंबर में मां बन सकती हैं टीना डाबी

आईएएस टीना डाबी इस समय गर्भवती हैं। उनके मां बनने की डेट सितंबर 2023 में हैं। ऐसे में टीना डाबी राजस्‍थान के जैसलमेर जिला कलेक्‍टर पद से मैटरनिटी लीव पर चल रही हैं। टीना डाबी गर्भावस्‍था में भी बतौर जैसलमेर डीएम काम कर रही थीं। 13 जुलाई 2023 से मैटरनिटी लीव पर चली गईं।

Tina Dabi Baby Shower

टीना डाबी ने काटा गोद भराई का केक

गोद भराई रस्‍म में टीना डाबी केक काटती नजर आ रही हैं। साथ में आईएएस पति प्रदीप गंवाडे व अन्‍य परिजन भी हैं। तस्‍वीरों में कार्ड भी नजर आ रहे हैं, जिन पर लिखा है कि हम अपने परिवार में एक नन्‍हें सदस्‍य को शामिल करने जा रहे हैं।

IPS Manish Kumar with wife IAS Ria Dabi

आईपीएस पति मनीष कुमार के साथ रिया डाबी

वहीं, टीना डाबी समेत सभी सदस्‍यों ने हाथ में छोटी-छोटी तख्‍ती भी पकड़ रखी है, जिस पर सभी आने वाले नन्‍हें मेहमान से अपना रिश्‍ता बता रहे हैं। मसलन टीना डाबी मां, प्रदीप गंवाडे पिता, रिया डाबी मौसी, मनीष कुमार मौसा, जसवंत डाबी नाना और हिमानी डाबी नानी आदि। एक अन्‍य तस्‍वीर में रिया डाबी व उनके पति मनीष कुमार रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं।

IAS Tina Dabi Become a Mother

टीना डाबी लव स्‍टोरी, तलाक व दूसरी शादी

बता दें कि टीना डाबी ने यूपीएससी 2015 में नंबर वन रैंक हासिल की थी। फिर नंबर दो रैंक वाले आईएएस अतहर आमिर खान से साल 2018 में लव मैरिज की थी। साल 2020 में दोनों का तलाक हो जाने के बाद टीना डाबी ने साल 2022 में प्रदीप गंवाडे से दूसरी शादी कर ली थी। टीना व प्रदीप का यह पहला बच्‍चा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+