पत्नी की हत्या के बाद पति की मौत, पत्र में लिखा 'सात जन्मों तक साथ जिएंगे, साथ मरेंगे'

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक रिटायर्ड शिक्षक और उसकी पत्नी के अलग-अलग स्थानों पर शव मिला है। पत्नी की हत्या व पति की दुर्घटना में जान चली जाने की आशंका जताई जा रही है।

Husband found dead after Murder of Wife in Jaipur

डीसीपी ईस्ट राहुल जैन ने बताया कि जयपुर के जवाहर सर्किल पुलिस थाना इलाके के मालवीय नगर में मंगलवार को पुलिस के नीचे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायलावस्था में पड़ा मिला। उसका सीना खून से सना था। वहीं कंधा में भी गंभीर चोट लगी हुई थी। पुलिस ने सवाई मानसिंह अस्पताल में पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास मिले मोबाइल नंबर के आधार पर मालवीय नगर सेक्टर 11 निवासी 65 वर्षीय राजकुमार दुदानी के रूप में शिनाख्त हुई।

पुलिस राजकुमार के घर पहुंची तो बाहर से ताला लगा मिला। राजकुमार के जेब में चाबी थी। उससे ताला खोलकर देखा तो हर कोई दंग रह गया। घर में राजकुमार की पत्नी लक्ष्मी का शव पड़ा था। बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी 63 वर्षीय लक्ष्मी के हाथों की नसें कटी हुई थी। पुलिस की शुरुआती जांच के आधार यह कहा जा रहा है कि राजकुमार ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की। फिर घर के बाहर से ताला लगाकर खुद पुलिया की तरफ आ गया, जहां संभवतया किसी वाहन की चपेट में आने उसकी भी मौत हो गई। ​वास्तविक स्थिति का पता पुलिस की विस्तृत जांच से लगेगा।

तीन मई को लिखा पत्र

पुलिस के अनुसार मृतक राजकुमार के पास एक पत्र भी मिला है। इसमें लिखा है कि 'हम इस जन्म ही क्या अगले सात जन्मों तक साथ रहेंगे, साथ जिएंगे, साथ मरेंगे'। पुलिस का कहना है कि राजकुमार के पत्र से हत्या व आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। यह पत्र भी 3 मई को लिखा हुआ है। ऐसे में लग रहा है कि महिला की हत्या उसी दिन कर दी होगी। मामले की पुष्टि की पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

बीमार पत्नी की सेवा करते थे राजकुमार

एसपी महेंद्र शर्मा ने बताया कि रिटायर शिक्षक राजकुमार व लक्ष्मी के कोई संतान नहीं थी। लक्ष्मी लंबे समय से बीमार चल रही थी, जिसकी राजकुमार खूब सेवा किया करते थे। दोनों घर में अकेले रहते थे। पड़ोसियों ने बताया कि उनके बीच झगड़ा भी नहीं होता था। मृतक के भांजे से संपर्क हुआ है। उससे मामले की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+