महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर राजस्थान सरकार व डीजीपी को नोटिस
जयपुर। राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. बीते दिन ही जोधपुर में नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है.

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में कथित रूप से बेतहाशा वृद्धि होने की शिकायतों पर शुक्रवार को राज्य सरकार और पुलिस प्रमुख को नोटिस भेजा.
आयोग ने एक बयान में कहा कि बीते एक साल में राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के कथित रूप से 80 हजार मामले दर्ज किये हैं. इनमें 12 हजार से अधिक मामले बलात्कार से संबंधित हैं.
अधिकारियों ने कहा कि आयोग ने अपने आरोपों के पक्ष में समाचार पत्रों की कतरने संलग्न करते हुए इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है.












Click it and Unblock the Notifications