Rajasthan: हनुमान बेनीवाल ने भंग की RLP की सारी कार्यकारिणी, बोले-'मैंने पायलट का ऑफर दिया'
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को अपनी पार्टी आरएलपी की रणनीति बनाने में जुटे हैं। सचिन पायलट के साथ नई पार्टी बनाने को बेताब हैं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर पार्टियों की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिशों में जुटे नागौर सांसद व आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने पार्टी की सभी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
इधर, हनुमान बेनीवाल पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की आगामी रणनीति को लेकर सक्रिय हैं। हनुमान बेनीवाल कह चुके हैं कि यदि सचिन पायलट नई बनाकर उनके साथ गठबंधन करके विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरते हैं तो वे ज्यादा मजबूत हो जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हनुमान बेनीवाल ने कहा कि उन्होंने सचिन पायलट को ऑफर दिया है। कांग्रेस में पायलट का कुछ नहीं होने वाला है। उन्होंने तो राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में भी पायलट को सपोर्ट किया था। मानेसर प्रकरण में उनका साथ दिया।
हनुमान बेनीवाल यह भी बोले कि वे चाहते हैं कि सचिन पायलट राजस्थान के सीएम बनें। हम तो चाहते हैं कि पायलट अपनी पार्टी बना लें। वो पार्टी बना लेते हैं तो अच्छा है, उनका स्वागत है। नहीं भी बनाएंगे तो मुझे तो चुनाव लड़ना है।












Click it and Unblock the Notifications