Gurjar Andolan Update : राजस्थान विधानसभा में आरक्षण बिल पारित होते ही बैंसला ने कही यह बात
Jaipur News, जयपुर। राजस्थान में चल रहे गुर्जर आरक्षण आंदोलन के छठे दिन सबसे राहत भरी खबर आई है। आरक्षण बिल विधानसभा में पास हो गया है। विधानसभा के लेखानुदान सत्र में पेश किया गया पांच फीसदी आरक्षण बिल का प्रस्ताव पारित हो गया। इससे नियमों के संशोधन होने के बाद गुर्जरों समेत पांच जातियों को पांच फीसदी आरक्षण मिलने की उम्मीद है।
इधर, गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का बयान आया जिसमें उन्होंने कहा कि यह अच्छा हुआ है कि राजस्थान विधानसभा में आरक्षण बिल पारित कर दिया गया। अब मैं यह चाहता हूं कि सभी नेता, मंत्री, विधायक, कानून विशेषज्ञ व बुद्धिजीवी इसकी समीक्षा करें।
इससे पहले का कुछ यूं चला घटनाक्रम
राजस्थान में गुर्जर आंदोलन 2019 को आज छठा दिन है। सैकड़ों गुर्जर 8 फरवरी से दिल्ली-मुम्बई रूट के मलारना डूंगर रेलवे स्टेशन के पास मकसूदनपुरा में रेल पटरियों समेत प्रदेश के कई सड़क मार्गों पर जाम लगाए बैठे हैं। 5 जातियों को 5 फीसदी आरक्षण के नोटिफिकेशन की मांग को लेकर शुरू हुए गुर्जर आंदोलन को लेकर बुधवार को राजस्थान सरकार ने बड़ा कदम उठाया।

केबिनेट मंत्री बीडी कल्ला ने बुधवार को राजस्थान पिछड़ा वर्ग संशोधन विधेयक को विधानसभा के सदन में रखा। सब कुछ उम्मीद के अनुसार हुआ तो गुर्जरों समेत पांच जातियों को सरकारी नौकरियों और स्कूल-कॉलेजों में आरक्षण का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। आरक्षण बिल विधानसभा में पेश किए जाने के बाद बड़ा सवाल यह उठा कि क्या अब राजस्थान गुर्जर आंदोलन खत्म हो जाएगा। इस सवाल का जवाब आंदोलन का नेतृत्व कर रहे गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने खुद दिया है।
मीडिया से बातचीत में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने कहा कि राजस्थान सरकार की ओर से विधानसभा में पेश किए गए बिल का पहले अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद ही फैसला लेंगे कि आंदोलन खत्म करें या नहीं। फिलहाल आंदोलन जारी है। अभी इस बारे में कोई फैसला लेना जल्दबाजी होगी।

हमारी मांग 5 फीसदी आरक्षण का नोटिफिकेशन
बैंसला व गुर्जरों के अन्य नेताओं ने यह भी कहा कि उनकी मांग विधानसभा में आरक्षण बिल पेश करने की नहीं बल्कि पांच फीसदी आरक्षण के नोटिफिकेशन जारी करने की है। इसी मांग को लेकर 26 दिन पहले सरकार को बीस दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। निर्धारित अवधि तक भी नोटिफिकेशन जारी नहीं होने पर ही आंदोलन किया गया है।
-
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट आज, वेबसाइट क्रैश होने पर SMS-DigiLocker से ऐसे देखें नतीजे -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications