IPL 2026: आईपीएल में करोड़ों लेकर दर्शक बने 5 खिलाड़ी, बिना खेले सिर्फ बेंच पर बैठ खत्म कर दिया सीजन
IPL 2026: आईपीएल में अक्सर बड़े खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइज़ियां करोड़ों रुपये खर्च करती हैं, लेकिन हर महंगा खिलाड़ी प्लेइंग XI में जगह बना पाए, ऐसा जरूरी नहीं होता। IPL 2026 में भी कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्हें टीमों ने मोटी रकम देकर खरीदा, लेकिन पूरा सीजन लगभग बेंच पर ही बिताना पड़ा।
इनमें अनुभवी भारतीय क्रिकेटर से लेकर युवा सितारे तक शामिल हैं। इन सभी प्लेयर्स को मिलाकर करोड़ों का खर्चा हो गया लेकिन सीजन में भूमिका सिर्फ एक दर्शक के समान रही। खेलने के लिए एक भी मुकाबला नहीं मिल पाया।

मंगेश यादव (RCB)- 5.20 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगेश यादव को 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह लेफ्ट आर्म पेसर ऑलराउंडर यूपी के छोटे गांव से निकलकर चर्चा में आए थे और 2025 एमपी प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। हालांकि इतनी बड़ी रकम मिलने के बावजूद उन्हें IPL 2026 में डेब्यू का मौका नहीं मिला और पूरा सीजन बेंच पर ही बैठना पड़ा।
ईशांत शर्मा (GT)- 75 लाख
गुजरात टाइटंस ने अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को उनके अनुभव और लीडरशिप के लिए टीम में शामिल किया था। ईशांत अपनी गति और बाउंस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन GT के पास प्रसिद्ध कृष्णा, सिराज और रबाडा जैसे प्लेयर्स मौजूद होने के कारण उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। पूरा सीजन वह सिर्फ बेंच स्ट्रेंथ का हिस्सा बने रहे।
जयंत यादव (GT)- 75 लाख
ऑफ स्पिनर जयंत यादव को IPL 2024 में दो साल बाद लीग में वापसी का मौका मिला था। GT ने उन्हें राशिद खान, मानव सुथार और साई किशोर जैसे स्पिनरों के बैकअप विकल्प के रूप में रखा, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन में जगह नहीं बन पाई। नतीजा यह रहा कि जयंत यादव पूरे सीजन एक भी मैच नहीं खेल सके।
राहुल त्रिपाठी (KKR)- 75 लाख
100 से ज्यादा IPL मैच खेलने वाले राहुल त्रिपाठी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अनुभव के लिए स्क्वॉड में शामिल किया था। हालांकि KKR के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप पहले से मौजूद थी। टीम ने युवा अंगकृष रघुवंशी और फिल सॉल्ट जैसे खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी, जिसके चलते राहुल त्रिपाठी को प्लेइंग XI में जगह नहीं मिल सकी।
पृथ्वी शॉ (DC)- 75 लाख
दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को IPL 2025 मेगा ऑक्शन में नहीं खरीदा था, लेकिन IPL 2026 के ऑक्शन से पहले उन्हें मौका मिला। इसके बावजूद पृथ्वी शॉ प्लेइंग XI तो दूर, कई मैचों में बेंच तक सीमित रहे। एक समय भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा माने जाने वाले पृथ्वी के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा।













Click it and Unblock the Notifications