शादी के अगले दिन दूल्हे की मौत, आंसुओं से धुल गए दुल्हन के मेहंदी रचे हाथ
जयपुर। राजस्थान के चौमूं इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें शादी के एक दिन बाद ही दूल्हे की मौत हो गई और दुल्हन गंभीर घायल हो गई। यहां बुधवार सुबह बजरी से भरे एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में शादी के एक दिन बाद दूल्हन को विदा करा के लौट रहे दूल्हे की मौत हो गई। जबकि दूल्हन समेत चार लोग घायल हैं। हादसा चौमू में जैतपुरा स्टैंड के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक, दूल्हा अजय कुमार मीणा नायन गांव का रहने वाला था। शादी होने के एक दिन बाद अजय दुल्हन के साथ अपनी बहन- जीजा और एक रिश्तेदार के साथ गांव आ रहा था। इसी दौरान एनएच-52 पर जैतपुरा के पास बजरी से भरी एक ट्रोले से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे अजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुल्हन, बहन-जीजा और रिश्तेदार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि अजय अजमेर से लेकर अपने घर नायन जा रहा था। इस दौरान 14 नंबर पुलिया के पास ट्रेलर को आरटीओ ने रुकवाने की कोशिश की, लेकिन ट्रेलर नही रुका। बाद में जैतपुरा के पास ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए और उनकी कार टकरा गई। भिड़ंत इतनी तेज थी की कार हाईवे से सर्विस रोड पर जा गिरी।












Click it and Unblock the Notifications