राजस्थान विधानसभा में हुआ राज्यपाल कलराज मिश्र का स्वागत, राज्यपाल ने दिया विधानसभा में अभिभाषण
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को पन्द्रहवीं राजस्थान विधानसभा के आठवें सत्र में अभिभाषण दिया।
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को पन्द्रहवीं राजस्थान विधानसभा के आठवें सत्र में अभिभाषण दिया। इससे पहले राज्यपाल मिश्र के सोमवार सुबह 11 बजे विधानसभा पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचिव उषा शर्मा और विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने स्वागत किया। विधानसभा के मुख्य द्वार पर राज्यपाल मिश्र को आरएसी बटालियन द्वारा सलामी दी गई। राज्यपाल मिश्र को अभिभाषण के लिए सदन में प्रोसेशन में ले जाया गया। इससे पहले राज्यपाल ने विधानसभा में संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्यों का वाचन भी किया।













Click it and Unblock the Notifications