चूरू का युवक शादी के लिए दुबई से काली मिर्च में छिपाकर लाया 10 लाख का सोना
जयपुर, 14 दिसम्बर। राजस्थान में सोने की तस्करी का नया काला कारनामा उजागर हुआ है। राजधानी जयपुर के सांगानेर स्थित एयरपोर्ट पर बीस लाख का सोना पकड़ा गया है। यह सोना दुबई से तस्करी करके लाया जा रहा था। इसे काली मिर्च में छिपा रखा था।

राजस्थान कस्टम कमिश्नर राहुल नांगरे ने बताया कि असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण अटल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई, जिसमें साबूत काली मिर्च में छिपाकर लाए गए 200 ग्राम सोने के बिस्किट जब्त किए गए हैं।
बता दें कि दुबई-जयपुर की फ्लाइट में आए एक पैसेंजर के बैग की एक्सरे स्कैनिंग की गई तब यह सोना डिटेक्ट हुआ। सोने के दो बिस्किट कार्बन पेपर में पैक किए हुए मिले।
पैसेंजर ने चालाकी दिखाने की भी कोशिश की, मगर वह बच नहीं सका। वह सोने को मसालों के बीच छुपाकर रखा था ताकि एक्सरे मशीन में यह डिटेक्ट न हो सके, लेकिन जब मशीन में बैग को स्कैन किया तो उसमें मैटल होने का शक हुआ।
नांगरे ने बताया कि पैसेंजर का बैग खुलवाया और उसमें मसाले के पैकेट खोले तो साबूत काली मिर्च के पैकेट के बीच टेप में लिपटे हुए सोने के दो बिस्किट मिले, जिनकी बाजार कीमत 9.86 लाख रुपए है। यह सोना 20 लाख रुपए से कम होने के कारण पैसेंजर को सामान्य पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
बता दें कि पैसेंजर चूरू का रहने वाला है। वह दुबई में चालक का काम करता है। करीब एक माह बाद उसकी शादी है। इसलिए वह दुबई से सोना खरीदकर लाया था। जयपुर एयरपोर्ट पर सोना तस्करी की एक माह में यह दूसरी कार्रवाई है।












Click it and Unblock the Notifications