Rajasthan में गहलोत सरकार के मंत्री महेश जोशी ने की पद छोड़ने की पेशकश, जानिए पूरी वजह

Rajasthan के जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री और मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा है कि उनकी भूमिका पार्टी हाईकमान तय करेगा वह किसी भी पद के लिए लालसा नहीं रखते हैं। उनसे पार्टी आलाकमान एक पद ले या दोनों पद वापस ले ले। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को मीडिया से महेश जोशी ने कहा कि मुख्य सचेतक का पद ऐसा नहीं है कि उससे किसी तरह का कोई अतिरिक्त लाभ मिले। बल्कि इस पद से तो दूसरी जिम्मेदारियां आ जाती है। उन्होंने कहा कि यह पद दोहरी जिम्मेदारी वाला है। विधानसभा सत्र चलता है तो फ्लोर मैनेजमेंट के चलते हम बाहर भी नहीं जा सकते हैं। मैं तो खुद यह चाहता हूँ कि कांग्रेस जिसको उचित समझे उसे यह पद दे दें। इससे यह लाभ जरूर होगा कि एक काग्रेस कार्यकर्ता को और स्थान मिलेगा।

पार्टी हाईकमान की एडवाइजरी का उलंघन नहीं करूंगा

पार्टी हाईकमान की एडवाइजरी का उलंघन नहीं करूंगा

गहलोत सरकार के मंत्री महेश जोशी ने रामनिवास गावड़िया के धर्मेंद्र राठौड़ को चापलूस बताने वाले बयान के सवाल पर कहा कि आप चाहते हैं कि मैं एडवाइजरी का उल्लंघन करूं। मैं एडवाइजरी का उल्लंघन नहीं करूंगा। महेश जोशी ने यह बयान देकर विवाद से किनारा करने की कोशिश की है। आपको बता दें विधायक दल की बैठक के बहिष्कार के मामले में नोटिस के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नेताओं के खिलाफ बयानबाजी पर रोक लगा दी थी।

मंत्री महेश जोशी को मिला था अनुशासनहीनता का नोटिस

मंत्री महेश जोशी को मिला था अनुशासनहीनता का नोटिस

राजस्थान में पिछले दिनों हुए सियासी घटनाक्रम के बाद विधायक दल की बैठक का बहिष्कार करने के बाद मंत्री महेश जोशी, शांति धारीवाल और आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ को कांग्रेस हाईकमान ने अनुशासनहीनता का नोटिस दिया था। अब पार्टी के एक्शन का इंतजार किया जा रहा है। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में महेश जोशी पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक के समानांतर बैठक बुलाने के लिए विधायकों को फोन करके कंफ्यूज करने के आरोप लगाए गए थे। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर तीनों नेताओं को अनुशासनहीनता के नोटिस जारी किए गए थे। जिसके जवाब तीनों नेताओं ने पार्टी हाईकमान को दे दिए हैं।

कांग्रेस के एक व्यक्ति एक पद के फार्मूले में भी फिट नहीं बैठते जोशी

कांग्रेस के एक व्यक्ति एक पद के फार्मूले में भी फिट नहीं बैठते जोशी

कांग्रेस आदर उदयपुर चिंतन शिविर के फैसले के मुताबिक एक व्यक्ति एक पद का फार्मूला लागू करती है तो भी महेश जोशी को दोनों पदों में से एक पद छोड़ना पड़ सकता है। पार्टी के नए अध्यक्ष मैल्लिकार्जुन खड़गे ने भी उदयपुर संकल्प को लागू करने की घोषणा कर रखी है। महेश जोशी के पास अभी जलदाय मंत्री के साथ सरकारी मुख्य सचेतक के पद की जिम्मेदारी भी है। ऐसे में आने वाले दिनों में उनका एक पद जाना तय है। विधायक दल की बैठक के मामले में कांग्रेस हाईकमान का फैसला आना भी अभी बाकी है। अगर एक्शन होता है तो महेश जोशी से ही पद वापस लिया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+