राजस्थान में गणतंत्र दिवस समारोह पर जिला मुख्यालयों पर मंत्रियों द्वारा किया जाएगा ध्वजारोहण, देखिए सूची

राज्य सरकार ने आदेश जारी कर गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के अवसर पर विभिन्न जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों, राज्य मंत्रियोें एवं उप मुख्य सचेतक को अधिकृत किया है।

राज्य सरकार ने आदेश जारी कर गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के अवसर पर विभिन्न जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों, राज्य मंत्रियोें एवं उप मुख्य सचेतक को अधिकृत किया है। आदेश के मुताबिक शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, बीकानेर, स्वायत शासन मंत्री शांति कुमार धारीवाल, कोटा, वन मंत्री हेमाराम चौधरी बाड़मेर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल दौसा तथा कृषि मंत्री लालचन्द्र कटारिया, अजमेर जिले मेें ध्वजारोहण करेंगे। जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, बांसवाड़ा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी, सीकर, राजस्व मंत्री रामलाल जाट भीलवाड़ा, खान एवं पेट्रोलियम मंत्री प्रमोद भाया, बांरा तथा पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र, सिंह भरतपुर जिले में ध्वजारोहण करेंगे। इसी तरह गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के दिन ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा, करौली, सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना, चितौड़गढ, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, उदयपुर, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्द, जैसलमेर तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश बैरवा, झुन्झुनु में ध्वजारोहण करेंगी। सवाई माधोपुर जिले में सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव, पाली जिले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ,श्रीगंगानगर में आपदा प्रबंधक मंत्री गोविन्द्र राम मेघवाल , अलवर में उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत तथा चूरू जिले में परिवहन राज्यमंत्री बृजेन्द्र ओला ध्वजारोहण करेंगे। टोंक जिले में कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा, झालावाड़ में सैनिक कल्याण मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा, धौलपुर में विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी राज्यमंत्री जाहिदा खान, डूंगरपुर में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया तथा बूंदी जिले में युवा मामले एवं खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ध्वजारोहण करेेंगेे। हनुमानगढ़ जिले में ऊर्जा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी, राजसमन्द में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, जालौर जिले में तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग तथा नागौर जिले में उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के मुख्य समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। आदेश के मुताबिक अन्य जिला मुख्यालयों पर जिला कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

ashok gehlot

Rajasthan: राज्य की आर्थिक प्रगति में उद्यमी, व्यापारी की भूमिका अहम: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+