Rajasthan Congress Candidates: राजस्‍थान चुनाव में 3-3 नामों का पैनल, आज दिल्‍ली बैठक में लग सकती मुहर

Rajasthan Congress Candidates List with name 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 25 नवंबर को मतदान होगा व 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। फिलहाल सबकी नजरें भाजपा-कांग्रेस की उम्‍मीदवारों पर है। भाजपा ने 9 अक्‍टूबर को आचार संहिता लगने के कुछ घंटे बाद ही अपने 41 प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर दी थी। कांग्रेस ने अभी तक एक भी प्रत्‍याशी घोषित नहीं किया।

राजस्‍थान में अपने प्रत्‍याशी घोषित करने के लिए तीन-तीन दावेदारों के तैयार किए हैं। ब्‍लॉक, जिला व प्रदेश स्‍तर मांगे गए इन आवेदनों पर शुक्रवार शाम को जयपुर में कांग्रेस वॉर रूम में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें पीसीसी चीफ गोविंद्र डोटासरा, सीएम अशोक गहलोत व पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट की मौजूदगी में चर्चा हुई।

Rajasthan Assembly elections 2023

विधानसभा चुनाव 2023 के लिए राजस्‍थान कांग्रेस ने प्रत्‍याशी चुनने में नया प्रयोग किया है। प्रत्‍याशी चयन का फैसला पार्टी हाईकमान पर छोड़ा है। कांग्रेस की पहली सूची को लेकर प्रदेश स्‍तरीय बैठक में कोई सिंगल लाइन प्रस्‍ताव पारित नहीं हुआ।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने कहा कि राजस्‍थान विधानसभा की 200 सीटों के लिए ब्‍लॉक, जिला और प्रदेश स्‍तर पर दावेदारों के 3000 आवेदन हैं। इनके अलावा प्रदेश चुनाव समिति के भी सदस्‍यों को दो-दो जिले दिए गए थे। इन सभी आवेदनों और सुझावों पर बैठक में चर्चा हुई है।

शनिवार दोपहर ढाई बजे दिल्‍ली में गौरव गोगोई और राजस्‍थान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की मौजूदगी में बैठक होगी, जिसमें तीन-तीन नामों के पैनल तैयार किए जाएंगे। उसके बाद सीईसी की बैठक में राजस्‍थान कांग्रेस प्रत्‍याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी।

उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पहले राजस्‍थान कांग्रेस प्रत्‍याशियों की पहली सूची सोशल मीडिया में वायरल हुई है, जिसमें 48 नाम शामिल हैं। हालांकि कांग्रेस आला कमान की जानकारी में यह मामला आते ही उसने तुरंत स्‍पष्‍ट कर दिया कि यह सूची वायरल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+