जयपुर कलेक्ट्रेट के रजिस्ट्री कार्यालय में अल सुबह जब बज उठा फायर अलार्म

ire in the registry office of Jaipur Collectorate: राजस्थान की राजधानी जयपुर के जिला कलेक्ट्रेट के रजिस्ट्री कार्यालय में आज अल सुबह करीब 5 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया।

आग के चलते कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों के रिकॉर्ड जलकर राख हो गए। हालांकि करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू किया गया।

fire-broke-out-in-the-registry-office-of-jaipur-collectorate
Asaram News

जयपुर के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में आग की सूचना के बाद अफसरों में अफरा तफरी मच गई। कार्मिकों की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। गाड़ियों के अचानक बजे साइरन से आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। जानकार सूत्रों की माने तो आग से कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जलकर राख हो गए।

जयपुर कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में लगी आज अल सुबह आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं आग लगने के समय दफ्तर में सिर्फ गार्ड ही मौजूद था। लेकिन वो आगे की तरफ था।

आग लगने के बाद जब धुआं निकली तो पीछे स्थित होटल के गार्ड ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद फायर स्टेशन पर फोन कर आग लगने की सूचना दी गई।सूचना पर बनीपार्क थाने का जाप्ता और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दमकल की गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

इस दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय में तैनात सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों और सिविल डिफेंस के वालंटियरों ने करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आपकों बता दें कि इस रजिस्ट्री कार्यालय में रोजाना हजारों की तादाद में जमीनों,प्लाटों की रजिस्ट्री होती है और इस भीषण आग में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख होने की खबर है। हालांकि किसी भी अधिकारी ने अब तक आग से हुए नुकसान की पुष्टि नहीं की है।

हालांकि आग से हुए नुकसान का आंकलन करने में विभागीय अधिकारी जुट गए। गनीमत यह रही कि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई। दफ्तर के एक भाग में इसे मॉडल रूप देने के लिए काम चल रहा था और दूसरी ओर महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।

यही महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख होने की जानकारी मिल रही है। हालांकि इस दौरान दमकलकर्मी राजेंद्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम से उनके पास आग लगने की सूचना आई थी।

सुबह 5 बजकर 7 मिनट पर उन्हें सूचना मिली थी और इसके बाद 4 से 5 दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+