JAIPUR : आमेर में वॉच टावर पर आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हुई या 16 की, जानिए सच्चाई क्या है?
जयपुर, 12 जुलाई। राजस्थान में राजधानी जयपुर के आमेर फोर्ट के पास स्थित वॉच टावर पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना से हर कोई स्तब्ध है। रविवार शाम की इस घटना के बाद टावर के पास लाशें बिछ गई। चीख पुकार मच गई।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा
आमेर में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से मरने वालों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कोई मृतकों की संख्या 11 तो कोई 16 बता रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने जयपुर पुलिस कमीश्नर आलोक श्रीवास्तव के हवाले से खबर दी है कि आमेर फोर्ट के पास आकाशीय बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई।
खुद जयपुर पुलिस आयुक्त ने दी जानकारी
वहीं, रविवार शाम को आमेर महल के पास वॉच टावर पर आकाशीय बिजली गिरने के बाद खुद जयपुर पुलिस आयुक्त आलोक श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि पहाड़ी पर खड़ी चढ़ाई थी। 28-29 लोगों को बड़ी मुश्किल से रेस्क्यू किया गया था, मगर दुर्भाग्य से उनमें 16 लोगों की मौत हो गई।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने भी 16 की मौत की जताई संभावना
राहुल प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वितीय जयपुर ने हादसे के बाद मीडिया से बातचीत में कहा था कि आकाशीय बिजली गिरने की सूचना मिलते ही आमेर एसीपी व एसएचओ मौके पर पहुंच गए थे। कंट्रोल रूम से सम्पर्क कर सिविल डिफेंस व एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने ड्रेंगन लाइट से बचाव कार्य शुरू किए। 16 लोगों की मौत की संभावतना है।

जानिए 11 की मौत हुई या 16 लोगों की
आमेर आकाशीय बिजली गिरने की घटना में 11 लोगों की मौत हुई या 16 लोगों की। वन इंडिया हिंदी से बातचीत में खुद जयपुर पुलिस आयुक्त आलोक श्रीवास्तव ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे के तुरंत बाद शुरुआती जानकारी के अनुसार आधार मृतकों की संख्या 16 बता दी गई थी, जो सही नहीं है। मृतकों की अधिकृत संख्या 11 है ना कि 16।

इन 11 लोगों की हुई मौत
1. जीशान्त पुत्र ईसाक
2. शोयब पुत्र मो. समीम
3. मो. शाकिब पुत्र मो. सगौर
4. नाजिम पुत्र अब्दुल
5. शिवानी शर्मा
6. आरीफ पुत्र बाबुदीन
7. राजादास पुत्र निखिल दास
8. वैभव जाखड़ पुत्र महेश जाखड़
9. अभिनीष सिंह पुत्र बलदेव सिंह
10. अमित शर्मा पुत्र गुरूवर्धन
11. अमन मीणा पुत्र भोलू राम












Click it and Unblock the Notifications