FB Live पर सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बताई India-China सीमा की पूरी एबीसीडी, आप भी समझिए
जयपुर। कभी फौज में कर्नल रहे राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से बेहतर सेना के शौर्य का भला और कौन बखान कर सकता है। भारत चीन सीमा पर हालिया विवाद और वर्तमान हालातों पर राठौड़ ने फेसबुक के जरिए जनता से सीधा संवाद किया। 15 और 16 जून की रात को एलएसी पर भारतीय फौज के जाबांजों के शौर्य की गाथाएं सुनाई। राज्यवर्धन राठौड़ ने बताया कि उस रात भारतीय फौज ने हथियार क्यों नहीं इस्तेमाल किए।

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रहे और लगातार दूसरी बार राजस्थान के जयपुर ग्रामीण से सांसद बने कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सांसद राठौड़ ने कहा कि वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध से कई साल पहले ही चीन भारतीय इलाके में हाईवे बना चुका था, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार सोई रही।

Recommended Video
कांग्रेस पार्टी और कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के बीच हुए करार को लेकर भी राज्यवर्धन राठौड़ ने कई गंभीर सवाल उठाए, राठौड़ ने पूछा कि आखिर चीन के साथ पार्टी-टू-पार्टी समझौता करने की जरूरत क्या थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले 5-6 सालों में भारत ने बॉर्डर पर तेजी से इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाया है। पाकिस्तान और चीन से सटी सीमाओं पर सड़कों और पूलों के निर्माण में तेजी आई है।












Click it and Unblock the Notifications