REET Paper 2023: कौन है शिक्षिका संगीता बिश्‍नोई, जिसने रीट में 10 लाख के लिए सरकारी नौकरी लगा दी दांव पर?

Dummy candidate in reet paper 2023 sangeeta bishnoi

Recommended Video

    Liquor Policy Case: Manish Sisodia से CBI की पूछताछ, AAP का प्रदर्शन | वनइंडिया हिंदी
    प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सरकारी नौकरी लगना आसान नहीं, मगर संगीता बिश्‍नोई जैसे लोगों के लिए नौकरी को दांव पर लगाने से नहीं चूकते। ताजा मामला राजस्‍थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट 2023) में 25 फरवरी को सामने आया है। रीट में संगीता बिश्‍नोई फर्जी अभ्‍यर्थी बने पकड़ी गई है।

    बता दें कि संगीता बिश्‍नोई राजस्‍थान के जालौर के रानीवाड़ा तहसील के करड़ा के पास थली का बेरा की रहने वाली है। संगीता बिश्नोई सांचौर के पुराना पावर हाउस स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में प्रथम लेवल अध्यापक के पद पर पदस्थापित है।

    सगीता बिश्‍नोई की शादी नरेश से हुई थी। नरेश भी सरकारी शिक्षक है। अपने ननदोई भजनलाल बिश्‍नोई के कहने पर अपनी परिचित मंजू बिश्‍नोई के लिए संगीता बिश्‍नोई 25 फरवरी को रीट में डमी परीक्षार्थी बनना स्‍वीकार किया था।

    डमी परीक्षार्थी बनकर रीट देने के बदले संगीता बिश्‍नोई ने 10 से 15 लाख रुपए में सौदा तय किया। फर्जी आधार कार्ड और मंजू के नाम का प्रवेश पत्र बरामद किया गया है। मंजू जालौर जिले के चितलवाना पुलिस थाना इलाके के गांव बालेरा के पास नैणों की ढाणी की रहने वाली है।

    मीडिया से बातचीत में अतिरिक्‍त पुलिस उपायुक्‍त गुरुशरण राव ने बताया कि संगीता बिश्‍नोई वर्तमान में जालौर के सांचौर के पुराना हाउस स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रथम लेवल की शिक्षिका पद पर कार्यरत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+