स्वीमिंग पूल में संबंध बनाने वाले डीएसपी और महिला सिपाही बर्खास्त, राजस्थान सरकार ने की कार्रवाई

जयपुर, 2 अक्टूबर। राजस्थान के डीएसपी और महिला सिपाही का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दोनों स्वीमिंग पूल में संबंध बना रहे थे। इस मामले में दोनों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ निलंबित करने की कार्रवाई की गई थी। इस घटना से पुलिस महकमे की किरकिरी हुई थी। अब शासन ने एक्शन लेते हुए दोनों को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। राजस्थान के डीजीपी एमएल लाथर के मुताबिक, दोनों को नौकरी से बर्खास्तगी का पत्र शनिवार को दिया जाएगा।

DSP and constable sacked from police service by Rajasthan govt

राजस्थान के अजमेर में तैनात डीएसपी रैंक के अधिकारी 54 वर्षीय हीरा लाल सैनी का वीडियो सितंबर महीने में वायरल हुआ था। इसमें वे जयपुर में तैनात महिला सिपाही के साथ स्वीमिंग पूल में संबंध बनाते देखे गए। महिला सिपाही का छह साल का बेटा भी स्वीमिंग पूल में था। उसके सामने ही दोनों यह कृत्य कर रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। इस मामले की विभागीय जांच की गई जिसकी रिपोर्ट के आधार पर डीएसपी और महिला सिपाही को 8 सितंबर को सस्पेंड कर दिया गया।

इसके बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को आगे जांच की जिम्मेदारी दी गई। एसओजी ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया। एसओजी ने 9 सितंबर को हीरा लाल सैनी को गिरफ्तार किया। 12 सितंबर को महिला सिपाही की गिरफ्तारी हुई। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। इस घटना में दो अन्य पुलिस अफसरों और दो थाना प्रभारियों को सस्पेंड किया गया जिन पर आरोप लगे कि उन्होंने इस मामले को दबाने की कोशिश की और कार्रवाई करने में लापरवाही बरती।

अब निलंबित डीएसपी और महिला सिपाही को पुलिस सेवा से हटा दिया गया है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने दोनों को नौकरी से निकाले जाने का फैसला लिया। राजस्थान पुलिस सेवा नियमावली के तहत हुई इस कार्रवाई में शनिवार को दोनों को टर्मिनेशन लेटर सौंप दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+