28 वर्षीय महिला के पास से 46.90 लाख की ड्रग बरामद, 18 कैप्सूल निगले, 12 उल्टी में वापस निकाले
जयपुर, 12 मार्च। राजस्थान की राजधानी जयपुर ड्रग तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। यहां पर एक महिला के पास 46.90 लाख की ड्रग बरामद की गई है। डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) और कस्टम ने मिलकर कार्रवाई की है।

यह महिला 18 कैप्सूल निगल गई थी। जिनमें 12 कैप्सूल एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट के दौरान उल्टी में वापस निकलवा लिए गए। महिला करीब 40 दिन पहले दिल्ली में भी 1 करोड़ रुपए कीमत की ड्रग सप्लाई करके गई थी। तब पकड़ में नहीं आई।
जयपुर कस्टम विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण अटल ने बताया कि युगांडा शहर की ये महिला 5 मार्च की रात को शारजाह एयरपोर्ट से जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। शक होने के बाद उसे एसएमएस हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया। जहां जांच करवाई। जांच में महिला के पेट में 6 कैप्सूल दिखे, जिसे ट्रीटमेंट के बाद निकाला गया।
महिला ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने युगांडा में कुल 201 ग्राम के 18 कैप्सूल निगले थे। मौके पर ही तबीयत खराब होने के कारण उल्टी होने से 12 कैप्सूल बाहर आ गए। इसके बाद वह 6 कैप्सूल लेकर युगांडा से शारजाह और वहां से जयपुर पहुंची। इन सभी 18 ड्रग के कैप्सूल की कुल वैल्यू करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपए से अधिक थी।
जयपुर आने का रीजन पूछा तो उसने बताया कि वह युगांडा में एक कंपनी में अकाउंट ऑफिसर है। यहां बिजनेस मीटिंग के सिलसिले से आई है। महिला से पूछताछ में उससे बिजनेस मीटिंग की जगह के कॉन्टेक्ट नंबर लिए। कॉन्टेक्ट नंबर फर्जी निकले। इसके बाद महिला पर शक हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ की और मेडिकल जांच करवाई तो पूरा खुलासा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications