दिल्ली-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन 350 KM प्रतिघंटा की स्पीड से राजस्थान में 7 जिलों के इन 8 स्टेशनों से गुजरेगी
जयपुर, 26 अगस्त। वो दिन अब दूर नहीं जब दिल्ली से गुजरात के बीच बुलेट ट्रेन दौड़ती आएगी। 350 किलोमीटर प्रतिघंट की स्पीड वाली यह बुलेट ट्रेन राजस्थान के गुजरेगी।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का 74 फीसदी राजस्थान में
राजस्थान के सात जिलों के आठ रेलवे स्टेशन से यात्री बुलेट ट्रेन में सफर कर सकेंगे। खास बात यह है कि दिल्ली से अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का 74 फीसदी हिस्सा राजस्थान में है।

दिल्ली से अहमदाबाद तीन घंटे में
बता दें कि बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद दिल्ली से अहमदाबाद तक का 950 किलोमीटर का सफर महज तीन घंटे में पूरा हो सकेगा। राजस्थान में अलवर के बहरोड़, जयपुर, अजमेर भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ व डूंगरपुर के खेरवाड़ा में बुलेट ट्रेन के स्टेशन होंगे।

परियोजना के मॉडल का प्रदर्शन
बुधवार को नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के संयुक्त जीएम मार्तण्ड सिंह राठौड़ ने राजमाता विजयराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में एडीएम कृष्णपाल सिंह चौहान की मौजूदगी में इस परियोजना के मॉडल का प्रदर्शन किया।

बुलेट ट्रेन के 15 रेलवे स्टेशन
दिल्ली
मानेसर
बीडब्ल्यूए या रेवाड़ी
बहरोड़ अलवर
जयपुर
अजमेर
विजयनगर चित्तौड़गढ़
खेरवाड़ा डूंगरपुर
हिम्मतनगर
गांधीनगर
अहमदाबाद

किस जिले में कितने किमी ट्रैक?
अलवर-34.71 किमी
जयपुर-194 किमी
अजमेर-107.97 किमी
भीलवाड़ा-85.57 किमी
चित्तौड़गढ़-79.73 किमी
उदयपुर-123.29 किमी
डूंगरपुर-32.10 किमी

कितने गांवों से गुजरेगी बुलेट ट्रेन
अलवर-19
जयपुर-113
अजमेर-47
भीलवाड़ा-34
चित्तौड़गढ़-48
उदयपुर-58
डूंगरपुर-16












Click it and Unblock the Notifications