दौसा की सपना मीणा का अधूरा रह गया सपना, सगाई के बाद हार गई छात्रसंघ चुनाव

जयपुर, 27 अगस्त। राजस्थान के दौसा पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव से ठीक पहले अपनी जूनियर छात्रा से सगाई कर सुर्खियों में आए रत्तीराम मीणा की मंगेतर सपना मीणा रत्तीराम का सपना पूरा नहीं कर पाई। सपना मीणा दौसा पीजी कॉलेज के छात्र संघ का चुनाव हार गई हैं। यहां निर्दलीय संजय गुर्जर चुनाव जीते हैं। संजय गुर्जर ने सपना मीणा को 140 मतों से चुनाव हरा दिया है। दौसा पीजी कॉलेज के छात्र रत्तीराम मीणा को कॉलेज प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव लड़ने से अयोग्य करार दिया था। इस फैसले के खिलाफ रत्तीराम हाई कोर्ट भी गए थे। लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। इस पर रत्तीराम मीणा ने कॉलेज की ही छात्रा सपना मीणा से सगाई कर उन्हें उम्मीदवार बनाया था। लेकिन रत्तीराम की मंगेतर सपना मीणा दौसा पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव हार गई। एकबारगी सपना के चुनाव जीतने की खबर फैल गई। लेकिन चुनाव परिणाम आने पर वे चुनाव हार चुकी थी। चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी संजय गुर्जर को 1062 और सपना को 922 मत मिले हैं।

rattiram meena

सगाई के बाद किया पर्चा दाखिल

रत्तीराम को जब पता चला कि वह खुद चुनाव नहीं लड़ सकते तो उन्होंने सपना मीणा को चुनाव लड़ाने का फैसला किया। घरवालों से बात कर सपना के साथ उन्होंने रिश्ता पक्का किया। दोनों के घर वाले राजी खुशी सगाई के लिए तैयार हो गए। 18 अगस्त को रत्तीराम और सपना की सगाई हुई। उसके बाद सपना का छात्रसंघ अध्यक्ष के लिए पर्चा दाखिल किया गया। सपना ने कहा मेरा चुनाव लड़ने का कोई विचार नहीं था। रत्तीराम से मेरी सगाई की बात चल रही थी। ऐसे में रत्तीराम चुनाव नहीं लड़ सके तो अध्यक्ष पद के लिए मुझे कैंडिडेट बनाया गया। सपना ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया था। लेकिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। कॉलेज अध्यक्ष पद के लिए कुल 7 उम्मीदवार मैदान में थे।

rattiram meena

कोरोना काल के बाद हुए छात्र संघ चुनाव

राजस्थान में कोरोना काल के चलते 2 साल बाद छात्र संघ चुनाव हुए हैं। दौसा जिले के राहुवास गांव निवासी रत्तीराम मीणा कॉलेज से ग्रेजुएशन पास कर चुके थे। पीजी में एडमिशन की तैयारी की तो कॉलेज निदेशालय की ओर से आदेश जारी किया कि इस बार केवल यूजी स्टूडेंट ही चुनाव लड़ सकेंगे। ऐसे में रत्तीराम का चुनाव लड़ने का सपना अधूरा रह गया। आपको बता दें यह दौसा जिले का सबसे बड़ा कॉलेज है। कॉलेज मैं कुल 9223 छात्र-छात्राएं मतदाता थे।

rattiram meena

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+