बहू ने ही लुटवा दिया अपना घर, दस लाख के आभूषण करवाए चोरी
जयपुर। किसी ने कहा था कि बहू लक्ष्मी का रूप होती है, जिसके आने से घर में समृद्धि आती है। लेकिन फुलेरा पुलिस थाने इलाके में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शातिर बहू ने अपने ही घर में प्लानिंग कर लूट लिया।

दरअसल, हैरान कर देने वाला यह मामला फुलेरा पुलिस थाना क्षेत्र के आकोदा गांव का है। 30 जुलाई को हुई लाखों रुपए की लूट का पर्दाफाश हुआ है। इस वारदात को बहू माया कंवर ने अंजाम दिया था। इसके लिए माया ने पूरी योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने कड़ाई से की पूछताछ में उसने सच उगल दिया।
डीएसपी राज कंवर शेखावत ने बताया कि यह वारदात आकोदा निवासी जगदीश सिंह के घर हुई थी। जिस रात यह लूट हुई उस वक्त घर में सभी मौजूद थे। सबसे पहले वारदात के बारे में जानकारी मिली बहू माया ने ही घरवालों को आवाज लगाकर बताया कि घर में चोरी हुई है।
कमरे का भी सामान बिखरा हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। लेकिन पुलिस ने दो हफ्तों के बाद इस मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम बहू ने कई से प्लानिंग कर वारदात को अंजाम दिया था।












Click it and Unblock the Notifications