Rajasthan में कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा ने संविदा कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

राजस्थान में कांग्रेस की विधायक इंदिरा मीणा ने बिजली विभाग के दफ्तर में एक संविदा कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। वहाँ मौजूद लोग फेसबुक पर लाइव थे। विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rajasthan के सवाई माधोपुर जिले की बामनवास विधानसभा सीट से विधायक इंदिरा मीणा ने गुरुवार को संविदा कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ मारने की घटना वहां मौजूद ग्रामीणों ने फेसबुक पेज पर लाइव कर दी। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विधायक इंदिरा मीणा को एक किसान की शिकायत मिलने पर वे बौली के बिजली निगम कार्यालय पहुंची थी। जहां उन्होंने संविदा कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। वीडियो में दिख रहा है कि विधायक इंदिरा मीणा की ग्रामीणों के सामने संविदा कर्मी पूरणमल से बहस हो रही थी। जिसके बाद गुस्से में मीणा ने उसे थप्पड़ मार दिया। वहां मौजूद कुछ लोग यह पूरा घटनाक्रम फेसबुक पेज पर लाइव कर रहे थे। इस दौरान उनके थप्पड़ मारने का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। जो वायरल हो रहा है। इंदिरा मीणा ने निगम के एईएन और जेईएन से भी फोन पर बात की। उन्होंने अधिकारियों को निगम कार्यालय में बेवजह लोगों को एंट्री नहीं देने के निर्देश दिए।

indira meena

विधायक इंदिरा मीणा की सफाई संविदा कर्मी को हिदायत दी है

मामले के तूल पकड़ने के बाद विधायक इंदिरा मीणा की सफाई सामने आई है। विधायक मीणा ने कहा कि निगम कार्यालय में बेवजह लोगों की दखलंदाजी की लगातार शिकायतें मिल रही थी। शिकायत पर मैं निगम कार्यालय पहुंची। वहां लोडिंग अनलोडिंग संविदाकर्मी के ट्रांसफार्मर लगवाने की की एवज में रुपए मांगने की शिकायत मिली थी। इस पर उसे आगे ऐसा नहीं करने की हिदायत दी है।

indira meena

Recommended Video

      Rajasthan में कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा ने संविदा कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

      चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी ने भी मारा था कर्मचारी को थप्पड़

      चित्तौड़गढ़ से बीजेपी सांसद सीपी जोशी के भी एक सरकारी कर्मचारी को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें सांसद जोशी ने नारकोटिक्स विभाग के कर्मचारी को कथित वसूली को लेकर थप्पड़ मारा था। इस दौरान कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। कर्मचारी के द्वारा अफीम पट्टे के नामांतरण के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत लेने की बात सामने आई थी। सीपी जोशी का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

      cp joshi

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+