महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की जयपुर में महारैली आज, राहुल-प्रियंका समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की जयपुर में महारैली आज, राहुल-प्रियंका समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

जयपुर, 12 दिसंबर: तेजी से बढ़ती महंगाई की तरफ ध्यान खींचने के लिए कांग्रेस आज (12 दिसंबर) को जयपुर में एक रैली करने जा रही है। इस रैली को नाम दिया गया है 'महंगाई हटाओ महारैली'। रैली के माध्यम से लोगों को जागरुक करने के लिए कांग्रेस पार्टी के कई बड़े दिग्गज नेता जयपुर पहुंच गए। बता दें, इस रैली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी उपस्थित रहेंगी। ऐसा बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी भी इस रैली में शिरकत कर सकती हैं। हालांकि, इस बात की अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Congress Maha Rally: Congress mehangai hatao maharally in Jaipur today

Recommended Video

    Congress की मंहगाई हटाओ Rally कल, जानिए Rajasthan ही क्यों चुना ? | वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस की 'महंगाई हटाओ महारैली' में करीब दो लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का दावा पार्टी नेताओं की तरफ से किया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां भी जोरों पर चल रही है। बता दें, कांग्रेस की रैली विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने देश में बढ़ती महंगाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की नीतियों और फैसलों पर निशाना साधा। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार का हर फैसला जनविरोधी है और विशेष रूप से नोटबंदी के फैसले के बाद आर्थिक गतिविधियां पटरी से उतर गईं।

    रैली के लिए सरकारी तंत्र के इस्तेमाल के आरोपों पर सुरजेवाला ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश का दौरा करते हैं और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ रैली करते हैं तो अधिकारियों के माध्यम से संसाधनों की व्यवस्था की जाती है लेकिन जब कांग्रेस अपने खर्च पर भी रैली करती है तो बीजेपी आरोप लगाती है। तो वहीं, कांग्रेस की तरफ से आयोजित इस रैली पर पटलवार करते हुए जयपुर बीजेपी ने इसे सियासी पाखंड बताया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार को तीन साल होने जा रहे हैं, जो वादाखिलाफी और झूठे वादों के लिए जानी जाती है, यही इसका रिपोर्ट कार्ड है और कांग्रेस की यह रैली एक सियासी पाखंड है।'

    रैली के मध्यनजर की गई यातायात व्यवस्था
    कांग्रेस की इस रैली के मध्यनजर यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए करीब 2000 पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है। वहीं 15 आईपीएस अधिकारियों को इसके लिए लगाया गया है। वहीं, जाम से बचने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। भीड़ को देखते हुए जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं। ऐसे में भारी वाहनों को जयपुर में प्रवेश कराने के बजाय शहर के बाहर से ही डायवर्ट करने का प्लान है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+