सचिन पायलट को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, पायलट ने कहा-'केंद्र सरकार बदले की राजनीति कर रही'

जयपुर, 15 जून। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ईडी के समक्ष पेशी के मामले में पार्टी नेताओं का शक्ति प्रदर्शन जारी है। देशभर से कांग्रेस नेता दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पहुंच रहे हैं, जिन्हें पुलिस न केवल रोक रही बल्कि हिरासत में भी ले रही है। राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को एआईसीसी मुख्यालय जाने से रोकते हुए पुलिस ने दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।

sachin pilot

Recommended Video

    National Herald case: Congress का प्रदर्शन, Sachin Pilot हिरासत में | वनइंडिया | *Politics

    हिरासत में लिए जाने के बाद सचिन पायलट ने कहा कि पता नहीं पुलिस कहां लेकर जा रही है। लेकिन यह लोकतंत्र के लिए गलत है। हम अपनी बात रखना चाहते हैं। अपनी पार्टी के कार्यालय में जाने से रोका जा रहा है। मैं समझता हूं। लोकतंत्र के लिए यह ठीक नहीं है।

    सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा- केंद्र सरकार जो नफरत और बदले की राजनीति कर रही है। वह लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। असत्य, अन्याय और अनीति द्वारा सत्य को दबाने के भाजपा के प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। सत्य राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ है जो किसी भी अत्याचार के समक्ष न झुकेगा और न डरेगा।

    राहुल गांधी से घबरा गए है पीएम मोदी

    सचिन पायलट ने कहा कि पीएम मोदी तानाशाह की तरह व्यवहार कर रहे हैं। सत्ता का घमंड आ गया है। केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। लेकिन लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। राहुल गांधी लगातार भाजपा की कमियों से देशवासियों को अवगत करा रहे हैं। इसलिए पीएम मोदी घबरा गए है।

    भाजपा बदले की भावना से काम रही है। सचिन पायलट ने कहा कि जिस तरह दिल्ली पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला कर रही है। यह बिलकुल गलत है। कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारा लोकतंत्र में विश्वास है।

    गहलोत बोले- लोकतंत्र खतरे में है

    इससे पहले राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार का 8 साल का कार्यकाल इतिहास में काला अध्याय इतिहास में दर्ज होगा। गहलोत ने कहा कि संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। देश का लोकतंत्र खतरे में है। इतिहास में पहली बार हो रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके दफ्तार में ही नहीं घुसने दिया जा रहा है।

    सीएम गहलोत ने एआईसीसी मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो कुछ भी आज देश में हो रहा है उसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। गहलोत ने कहा कि अपने 40 साल के राजनीतिक जीवन में ऐसा कभी नहीं देखा। कांग्रेस का 70 साल का शासन स्वर्णिम काल रहा है। लेकिन भाजपा का 8 साल का कार्यकाल इतिहास में काले अध्याय के रूप में लिखा जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+