Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

60 सालों से कांग्रेस कर रही है वादाखिलाफी, सोनिया के पास नहीं है जवाब: मोदी

narendra modi
जयपुर। 1 दिसंबर को राजस्थान में मतदान होने वाला है। कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद अब भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में कमल खिलाने की कोशिशे शुरु कर दी है। मोदी ने राजस्थान के सीकर में चुनावी सभा को संबोधित किया और राज्य की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखा। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर से कांग्रेस और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले 60 सालों से जनता के साथ वादाखिलाफी करती आ रही है।

मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो अपने वादे से मुकरने के बावजूद जवाब देने से हमेशा बचती रही है। जहां एक ओर मोदी के निशाने पर कांग्रेस पार्टी थी तो वही दूसरी ओर प्रदेश की गहलोत सरकार। मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में राज्य में सरकार जैसी कोई चीज नहीं रही है। उन्होंने कहा कि जैसे दिल्ली में सरकार नहीं है। ढूंढने पर कोई नहीं मिलता है। जिसके लिए दिल्ली सरकार जिम्मेदार है।

मोदी ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार से जो कंप्यूटर के लिए पैसे मिले राजस्थान सरकार ने उसको खर्च नहीं किया। जिसकी वजह से राजस्थान विकसित प्रदेश की श्रेणी में नहीं आ पाया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान बीमारु प्रदेश है। वहां विकास की जरुरत है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+