सीएम गहलोत ने सचिन पायलट पर कसा तंज, कहा-मुख्यमंत्री कैसे बनते हैं, मैं ही जानता हूँ

जयपुर, 31 जुलाई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इशारों ही इशारों में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि विधायक कैसे बनते हैं। सांसद कैसे बनते हैं और मुख्यमंत्री कैसे बनते हैं मैं बताता हूँ। क्योंकि मैं जानता हूँ। मेरी जाति का में एकमात्र विधायक हूँ। विधानसभा में एकमात्र माली जाति का विधायक हूँ। फिर भी राजस्थान का मुख्यमंत्री हूँ। सीएम ने कहा किसी जाति के 30-40 विधायक बनने पर ही मुख्यमंत्री बनाया जाता है। लेकिन मैं तो मेरी जाति का एकमात्र विधायक हूँ। मुख्यमंत्री बनने के लिए सभी को साथ लेकर चलना पड़ता है। सीएम गहलोत रविवार को हरिश्चंद्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान जयपुर में वंशावली संरक्षण एवं साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित वंश लेखक सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि मैं दूसरी पार्टी से प्यार करता हूँ। लेकिन मेरा दुर्भाग्य है कि वह मुझे प्यार नहीं करते हैं। हमें दुश्मन मानते हैं। लोकतंत्र में राजनीतिक विचारधारा की लड़ाई होती है।

ashok gahlot

महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहे

सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में घूंघट प्रथा बंद होनी चाहिए। सदियों से यह परंपरा चली आ रही है। लेकिन अब जमाना बदल गया है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बदौलत महिला सशक्तिकरण की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। महिलाएं सरपंच, प्रधान, नगरपालिका की चेयरमैन बन रही है।महिलाएं धीरे-धीरे समझदार हो रही है। महिलाएं पति से कहती है कि घर संभालो। घूंघट में कब तक कैद रहेंगी। शिक्षा का प्रचार प्रसार होना चाहिए। राजनीति में सरपंच पति की नई पोस्ट क्रिएट कर दी थी। लेकिन अब महिला सरपंच और प्रधान अपने पति से कहती हैं कि आप घर संभालिए। सीएम गहलोत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के पास मोबाइल नहीं है। जिसकी वजह से महिलाएं अपने परिजनों से बात नहीं कर पाती हैं। उनकी सरकार महिलाओं को निशुल्क मोबाइल देगी। साथ में 3 साल तक नेट फ्री दिया जाएगा। गहलोत ने कहा कि संपन्न परिवारों के बच्चे ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल देने से गरीब परिवार के बच्चे भी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे।

ashok gahlot

विधायकों के लिए राज्य का खजाना खुला है

सीएम गहलोत ने कहा कि विधायकों के विकास कार्यों के लिए किसी भी तरह से धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायकों के लिए राज्य का खजाना खुला हुआ है। विधायक मांगते-मांगते थक जाएंगे। लेकिन मैं मना नहीं करूंगा सीएम ने कहा कि उनकी सरकार चाहती है कि पुराने बही खाते सुरक्षित रहे और अब तो इंटरनेट का जमाना है। इसलिए वंशावली का प्रारूप ऑनलाइन होना चाहिए। ताकि एक क्लिक में पूरी जानकारी मिल जाए। उनकी सरकार इस कार्य के लिए धन की कमी नहीं आने देगी।

ashok gahlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+