Rajasthan में सीएम गहलोत का कानून व्यवस्था और चुस्त दुरुस्त करने पर जोर, जानिए सियासी वजह

राजस्थान के मुख्यमंत्री कानून व्यस्था को और चुस्त दुरुस्त करने में जुट गए है। बीजेपी गहलोत सरकार को सबसे ज्यादा इसी मुद्दे पर घेरती है। चुनावी साल में सीएम गहलोत विपक्ष को मुद्दाविहीन बनाना चाहते हैं।

ashok gehlot

Rajasthan के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीजेपी के एकमात्र मुद्दे महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की हवा निकालने की तैयारी में दिख रहे हैं। उदयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बलात्कारियों को लेकर जिस तरह का आक्रामक बयान दिया। उससे यह संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चुनावी साल में यही कोशिश है कि कानून व्यवस्था को और चुस्त दुरुस्त किया जाए। जिससे विपक्ष को पूरी तरह मुद्दा विहीन किया जा सके। इसमें कोई दो राय नहीं है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं ने बीजेपी समेत पूरे विपक्ष को मुद्दा विहीन बना दिया है। विपक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए एक भी मुद्दा नहीं बचा है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि ना तो मुख्यमंत्री के खिलाफ और ना ही सरकार के खिलाफ चुनावी साल में किसी प्रकार का कोई नकारात्मक माहौल है। आमजन मुख्यमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाओं से खुश है।

सरकारी कर्मचारियों में उत्साह

सरकारी कर्मचारियों में उत्साह

सरकारी कर्मचारियों में तो पुरानी पेंशन योजना बहाली से उत्साह का माहौल है। वह अभी से सरकार की वापसी में जुड़ गए हैं। क्योंकि वह जानते हैं कि बीजेपी की केंद्र सरकार ओपीएस के खिलाफ है। इसलिए सरकारी कर्मचारी सरकार वापसी चाहता है। आमजन संजीवनी स्वास्थ्य योजना के लाभ से खुश है। शहरी बेरोजगार इंदिरा गांधी रोजगार गारंटी का लाभ ले रहा है। किसान कर्ज माफी और बिजली बिल 0 आने से कांग्रेस के साथ खड़ा है। 8 रपए में खाना जल्द ही आम गरीब आदमी को 500 रूपए का गैस सिलेंडर की घोषणा ने बीजेपी को और चिंता में डाल दिया है।

ईआरसीपी पर केंद्र सरकार को घेरा

ईआरसीपी पर केंद्र सरकार को घेरा

पूर्वी राजस्थान नहर योजना को लेकर गहलोत ने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर बीजेपी को पूरी तरह से मुद्दा विहीन बना दिया है। अब बीजेपी कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को हथियार बनाकर अशोक गहलोत सरकार को दिल्ली से लेकर जयपुर तक घेरती है। मुख्यमंत्री गहलोत को भी आभास है कि बीजेपी सुरक्षा व्यवस्था को मुद्दा बना आंकड़ों से खेलेगी। जबकि सच्चाई यह है कि राजस्थान पहला राज्य है। जहां पर पुलिस थानों में आमजन के लिए स्वागत कक्ष खोले गए हैं। इससे लोगों को पुलिस पर विश्वास बढ़ा है।

बजट को लेकर भी बीजेपी परेशान

बजट को लेकर भी बीजेपी परेशान

अभी मुख्यमंत्री गहलोत बजट लाएंगे। बजट को लेकर जो संकेत मिल रहे हैं। उससे बीजेपी परेशान हैं। युवाओं के लिए बजट में बहुत कुछ आ सकता है। मतलब बीजेपी के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने महंगाई और बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बना बीजेपी की परेशानी और बढ़ा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+