Rajasthan News: सीएम गहलोत का जोधपुर दौरा, 837 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि विकास के सभी मापदण्डों पर राजस्थान देश में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। राज्य सरकार की नीतियों व योजनाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे का विकास सहित सभी क्षेत्रों में राजस्थान आगे बढ़ा है। सीएम गहलोत ने कहा कि उन्हें जोधपुर से ही सर्वप्रथम व्यापक स्तर पर जनसेवा के कार्य करने का अवसर मिला। आज जोधपुर में आईआईटी, एम्स जैसी प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाएं खुली है। विभिन्न विकास कार्यों से जोधपुर की प्रदेश में एक अलग पहचान बनी है। सीएम गहलोत सोमवार को जोधपुर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा राज्य स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जोधपुर शहर एवं जोधपुर ग्रामीण में लगभग 837 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से खिलाड़ियों में अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ तत्काल निर्णय लेने की क्षमता एवं दूरदृष्टी का भी विकास होता है। आज विभिन्न खेल प्रतिस्पर्द्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य के सभी 50 जिलों के खिलाड़ी राज्य स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों में भाग लेने के लिए जोधपुर आए हैं।

प्रदेश खेलों में निरन्तर आगे बढ़ रहा

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के निर्णयों से प्रदेश खेलों में निरन्तर आगे बढ़ रहा है। आउट ऑफ टर्न नियुक्ति पाने वाले खिलाड़ियों का दायरा बढ़ा है। सभी जिलों में स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय खेलों के लिए खेल अकादमियां खोली जा रही है। वहां उच्च स्तरीय प्रशिक्षण एवं उपकरणों की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजीव गांधी ओलम्पिक खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे ये खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों की टीमों के बीच कबड्डी मैच देखा। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की।

ashok gehlot

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर दौरे के दौरान जसवन्त सागर मण्डोर स्थित सुरपुरा एम्युजमेंट पार्क का लोकार्पण किया तथा इसका निरीक्षण करते हुए पार्क के विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया। जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा इस पार्क को विकसित किया गया है। साथ ही गहलोत ने जोधपुर में सुरपुरा सफारी पार्क का लोकार्पण किया तथा उन्होंने पार्क के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारियां ली। उन्होंने आशा जताई की सूरपुरा एम्यूजमेंट पार्क जोधपुर के पर्यटन विकास में महत्वूपर्ण कदम साबित हुआ। मुख्यमंत्री ने जोधपुर में आरटीओ आरोबी का भी लोकार्पण किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इस ओवरब्रिज का नाम शेर ए राजस्थान भैरोसिंह शेखावत के नाम पर ही रहेगा। मुख्यमंत्री गहलोत ने मगरा पूंजला स्थित आयुर्वेदिक नर्सिंग कॉलेज में स्थापित की गई लीला देवी टांक की मूर्ति का अनावरण किया एवं कॉलेज परिसर में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान आवासन मंडल के पूर्व चेयरमैन स्व. मान सिंह देवड़ा को याद किया। उन्होंने स्व. मान सिंह देवड़ा की 12वीं पुण्यतिथि पर जोधपुर के विकास में उनके योगदान को सराहा। उन्होंने घोषणा की कि सम्राट अशोक उद्यान में स्व. मान सिंह देवड़ा की मूर्ति की स्थापना की जाएगी।

राजस्थान खेलो में मॉडल स्टेट के तौर पर उभरा

खेल एवं युवा मामलात मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व में खेल और खिलाड़ियों को अभूतपूर्व प्रोत्साहन मिला है। इससे खेल प्रतियोगिताओं में मिलने वाले पदकों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। आज राजस्थान खेलो में देश भर में एक मॉडल स्टेट के रूप में उभरा है। सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए दो प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं। इस दौरान राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्षा कृष्णा पूनिया, राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षा संगीता बेनीवाल, राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा, विधायक मनीषा पंवार, हीराराम मेघवाल, किसनाराम एवं महेंद्र बिश्नोई, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, पूर्व सभापति रामेश्वर दाधीच, नरेश जोशी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी,आमजन एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+