Rajasthan : मंत्रियों में विभागों का बंटवारा करने में CM गहलोत ने पायलट खेमे को क्या 'जादूगरी' दिखाई
जयपुर, 23 नवंबर। राजस्थान मंत्रिमंडल फेरबदल 2021 से भले ही संदेश दिया जा रहा हो यह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व डिप्टी उपमुख्यमंत्री रहे सचिन पायलट खेमे को संतुलन करने वाला है, मगर महज 24 घंटे में सीएम अशोक गहलोत ने मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर सचिन पायलट खेमे के साथ गजब का खेल कर गए। शायद इसी वजह से राजस्थान में अशोक गहलोत को सियासत का जादूगर भी कहा जाता है।

राजस्थान में मंत्रियों की कुल संख्या 30
लंबे इंतजार के बाद 21 नवंबर को राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल कर 11 मंत्री व 4 राज्यमंत्री बनाए गए। 10 राज्यमंत्रियों समेत राजस्थान में मंत्रियों की कुल संख्या 30 तक पहुंच गई। रविवार शाम को मंत्रियों ने शपथ ली।

पूर्वी राजस्थान का रहा दबदबा
मंत्री बनाए जाने में सोशल इंजीनियरिंग, क्षेत्रीय व जातीय समीकरण खूब साधा गया। सचिन पायलट के पांच विधायकों को मंत्री पद दिया गया। साथ ही गुर्जर बाहुल्य इलाके पूर्वी राजस्थान से सर्वाधिक विधायक मंत्री बने। अकेले भरतपुर जिले से चार मंत्री बनाए गए हैं। मंत्री बनाए जाने तक तो सब ठीक था।

10 महत्वपूर्ण विभाग सीएम ने अपने पास रखे
मंत्रिमंडल फेरबदल के महज 22 घंटे बाद ही मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया गया। इसमें अशोक गहलोत खेमा हावी रहा। गृह, वित्त समेत दस बड़े विभाग सीएम गहलोत ने खुद के पास रखे जबकि शेष 25 विभाग अपने ही करीबी विधायकों में बांट दिए। पहले सीएम गहलोत के पास 35 विभाग हुआ करते थे।

राजस्थान के मंत्रियों में 103 विभागों का बंटवारा
सचिन पायलट खेमे को सिर्फ एक बड़ा विभाग पंचायतीराज मिला। शिक्षा व चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण विभाग अशोक गहलोत खेमे के पास ही हैं। राजस्थान मंत्रिमंडल फेरबदल मं मंत्रियों में 103 विभागों का बंटवारा किया गया है। सीएम के दस विभागों के अलावा 19 कैबिनेट मंत्रियों में 30 विभाग, राज्यमंत्रियों में 43 विभाग और 21 विभाग स्वतंत्र प्रभार वालों को दिए हैं।
राजस्थान में मंत्रियों के विभाग
कैबिनेट मंत्री
1. अशोक गहलोत, वित्त, कर, गृह व न्याय,
2. डॉ. बीडी कल्ला, शिक्षामंत्री
3. शांति धारिवाल, स्वायत्त शासन मंत्री
4. परसादी लाल मीणा, चिकित्सा मंत्री
5 . लाल चंद कटारिया, कृषि मंत्री
6. प्रमोद जैन भाया, खान मंत्री
7. उदयलाल अंजना, सहकारिता मंत्री
8. प्रताप सिंह खाचरियावास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री
9. सालेह मोहम्मद, अल्पसंख्यक मंत्री
10. हेमाराम चौधरी, वन एवं पर्यावरण मंत्री
11. महेंद्र जीत सिंह मालवीय, जल संसाधन मंत्री
12. महेश जोशी, पीएचईडी मंत्री
13. रामलाल जाट, राजस्व मंत्री
14. रमेश मीणा, पंचायतीराज व ग्रामीण विकास मंत्री
15. विश्वेंद्र सिंह, पर्यटन मंत्री
16. ममता भूपेश बैरवा, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री
17. भजनलाल जाटव, पीडब्ल्यूडी मंत्री
18. टीकाराम जूली, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग मंत्री
19. गोविंद राम मेघवाल, आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्री
20. शकुंतला रावत, उद्योग विभाग मंत्री

राज्यमंत्री
21. अर्जुन सिंह बामनिया, ट्राइबल एरिया विकास मंत्री
22. अशोक चांदना, खेल व कौशल एवं रोजगार मंत्री
23. भंवर सिंह भाटी, ऊर्जा मंत्री
24. राजेंद्र सिंह यादव, उच्च शिक्षा, स्टेट मोटर गैराज मंत्री
25. सुभाष गर्ग, तकनीकी शिक्षा मंत्री
26. सुखराम बिश्नोई, श्रम मंत्री
27. बृजेंद्र ओला, यातायात व सड़क सुरक्षा मंत्री
28. मुरारी लाल मीणा, कृषि विपणन मंत्री
29. राजेंद्र सिंह गुढ़ा, सैनिक कल्याण मंत्री
30. जाहिदा खान, विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री

सचिन पायलट खेमे वाले मंत्री
1. हेमाराम चौधरी, वन एवं पर्यावरण मंत्री
2. रमेश मीणा, पंचायतीराज व ग्रामीण विकास मंत्री
3. विश्वेंद्र सिंह, पर्यटन मंत्री
4. बृजेंद्र ओला, यातायात व सड़क सुरक्षा मंत्री
5. मुरारी लाल मीणा, कृषि विपणन मंत्री












Click it and Unblock the Notifications